राष्ट्रीय

Aditya-L1: अपने  लक्ष्य पर पहुंचा आदित्य एल-1 ISRO के इतिहास रचने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Aditya-L1: इंडियन स्पेस रिसर्च ओर्गनाइजेशन (ISRO) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इसरो का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल-1  6 जनवरी को लैग्रेंज प्वाइंट में दाखिल हो गया है। आदित्य एल-1 पिछले साल सितंबर में आंध्र प्रदेश के हरिकोटा से लॉन्च किया गया था। जो आज अपनी आखिरी और जटिल प्रक्रिया से गुजरा है।

Aditya-L1: पीएम मोदी ने किया ट्वीट

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स में ट्वीट किया और लिखा- भारत ने एक और माइलस्टोन हासिल किया है. भारत की पहली सोलर ओबजर्वेटरी आदित्य-एल 1 अपनी मंजिल तक पहुंच गई। यह सबसे जटिल अंतरिक्ष मिशनों में से एक को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं देशवासियों के साथ इस असाधारण उपलब्धि की सराहना करता हूं। हम मानवता के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को आगे बढ़ाते रहेंगे।”

‘इसरो ने लिखी सफलता की एक और कहानी’

वहीं, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत के लिए यह साल काफी शानदार रहा है। पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में इसरो ने एक और सफलता की कहानी लिखी है। आदित्य एल1 सूर्य से जुड़ो रहस्यों की खोज के लिए अपनी अंतिम कक्षा में पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें:Delhi-NCR: सड़कों पर किस वाहन से होती है कितनी दुर्घटनाएं, दिल्ली पुलिस ने तैयार की क्रैश रिपोर्ट…

Related Articles

Back to top button