दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने की उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, जानें किसे दिया टिकट ?

Delhi : विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सोमवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 20 उम्मीदवारों के नाम हैं। मनीष सिसोदिया को जंगपुरा सीट से उतारा गया है। अवध ओझा पटपड़गंज सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। अगर कृष्णा नगर की बात करें तो विकास बग्गा को टिकट दिया है।
इसमें नरेला- दिनेश भारद्वाज, तिमारपुर- सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू आदर्श नगर- मुकेश गोयल, मुंडका- जसबीर कराला, मंगोलपुरी- राकेश जाटव धर्मरक्षक, रोहिणी- प्रदीप मित्तल, चांदनी चौक- पुनर्दीप सिंह साहनी (सैबी), पटेल नगर- प्रवेश रतन, मादीपुर- राखी बिडलान, जनकपुरी- प्रवीण कुमार, बिजवासन- सुरेंद्र भारद्वाज, पालम- जोगिंदर सोलंकी, जंगपुरा- मनीष सिसौदिया, देवली- प्रेम कुमार चौहान, त्रिलोकपुरी- अंजना पारचा को टिकट दिया है।
इसके अलावा, पटपड़गंज- अवध ओझा, कृष्णा नगर- विकास बग्गा, गांधी नगर- नवीन चौधरी (दीपू), शाहदरा- पदमश्री जितेंदर सिंह शंटी, मुस्तफाबाद- आदिल अहमद खान को चुनावी मैदान में उतारा है।
जानकारी के लिए बता दें कि आम आदमी पार्टी ने नवंबर में पहली लिस्ट जारी कर की थी। इस लिस्ट में 11 प्रत्याशियों को टिकट दिया था। अब दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। अगर प्रदर्शन की बात करें तो 2015 में 67 सीटें हासिल की थीं। इसके साथ ही 2020 में 62 सीटों पर जीत हासिल की थी।
यह भी पढ़ें : UP के गैंगस्टर एक्ट पर SC ने कहा “इस कानून पर हम विचार करेंगे, यह बहुत कठोर…”
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप