
Aaj Ka Rashifal 9 October 2022:
मेष राशि:
आज के दिन मेष राशि वाले मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, लेकिन फिर भी धन संबंधित समस्या बनी रहेगी। मध्याह्न से पहले कोई अशुभ समाचार मिलने से मन विचलित हो सकता है। व्यवसायी भी आज हानि की आशंका से प्रत्येक कार्य को डर कर करेंगे।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि वाली महिलाएं आज जल्दी में कोई काम बिगाड़ सकती हैं। बेहतर होगा कि कोई भी फैसला जल्दी में न करें। नौकरी पेशा लोगों को अन्य दिनों की अपेक्षा सहयोग कम मिलेगा फिर भी कार्यों में बाधा नहीं आने देंगे।

मिथुन राशि:
आज मिथुन वाले लोगों का आज का दिन कार्यसफलता देने वाला है। जिस भी कार्य को करें दृढ़ निश्चय के साथ करें विजय अवश्य मिलेगी। आज आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं अथवा अचानक किसी कार्य के आने से पूर्व निर्धारित कार्यों में फेरबदल करना पड़ेगा।

कर्क राशि:
कर्क वाले व्यावसायी वर्ग के लोग धन कमाने के लिए अनैतिक मार्ग को चुनेंगे। बाद में इससे लाभ की जगह हानि हो सकती है। आज का दिन व्यापार के मामले में बेहतर स्थिति वाला रहेगा।

सिंह राशि:
शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक कारणों से भी परेशान रहेंगे। दिन के आरंभ से ही शारीरिक शिथिलता रहने के कारण काम करने का मन नहीं होगा। उत्साह में कमी हो सकती है।

कन्या राशि:
कन्या राशि वाले लोगों को हर काम में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी वाले लोग कार्यबोझ से परेशान रहेंगे फिर भी निष्ठा से समय पर खत्म कर लेंगे। पुराने अटके हुए कामों को पूरा करने हेतु अधिक प्रयास देखे जा सकते हैं।

तुला राशि:
कार्यक्षेत्र पर कामधंधे से संबंधित कार्यो में व्यापारिक तनाव अधिक रहने वाला है। कोई व्यापारिक पेमेंट अटकने और डूबने की स्थिति देखी जा सकती है जिसके चलते मानसिक तनाव बढ़ता हुआ देखा जा सकता है।

धनु राशि:
नौकरीपेशा वर्ग में किसी ऑफिसियल टूर जाना हो सकता है। साथ ही अगर आपने किसी से उधार लिया हुआ है तो उसे चुकाना का आज सबसे अच्छा दिन है। परिवार के साथ आज थोड़ा मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक वाले लोगों को व्यापारिक साख के अनुरूप कुछ अन्य ऑर्डर प्राप्त करने में आसानी होगी। कमीशन आधारित कामो में अच्छा कारोबार होता देखा जाएगा। नौकरीपेशा वर्ग में कर्मचारी अपने अपने कामो के प्रति जागरूक देखी जाएगी।

मकर राशि:
मकर राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र पर काम धंधे से संबंधित कार्यो में अचानक धन लाभ होता देखा जा सकता है। अचानक किसी सौदे में अच्छा मुनफा वसूली होती देखी जा सकती है। किसी मित्र के माध्यम से कोई बड़ा आर्डर प्राप्त किया जा सकता है।

कुंभ राशि:
आज के दिन कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र पर कामधंधे से संबंधित कार्यों में व्यापार आगे बढ़ता हुआ देखा जाएगा। कुछ शानदार ऑफर्स व्यापार को प्रभावित करती देखी जा सकते हैं।

मीन राशि:
रविवार का दिन मीन राशि वालों के लिए सुखद अनुभव देने वाला होगा। जिससे आप बहुत ही तनाव मुक्त महसूस करेंगे। किसी इंटरव्यू में सफलता से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
