
आज का दिन इन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। तो आइए आपको बतातें हैं आपकी राशि का आज का हाल कि कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष:
आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।

वृषभ:
आज आपको कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए लोगों से काम करवाना होगा। आप टीम वर्क के जरिए काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। वाणी को नियंत्रित रखें। स्वास्थ्य ठीक है। व्यापार की स्थिति अच्छी है।

मिथुन:
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।आज का दिन रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है।आप कार्य क्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे और विनम्र व मधुर स्वभाव से आपको कोई समस्या भी नहीं होगी।

कर्क:
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मन चिंतित रह सकता है। खर्च बढ़ सकता है जिसकी वजह से आप परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है।

सिंह:
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है आय में बढ़ोतरी होगी। महत्वपूर्ण मामलों में पूरी सफलता पा सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है।

कन्या:
खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार अत्यधिक अच्छा है। परिजनों के स्नेह से आज आपका कोई काम आसानी से बन जाएगा।

तुला:
जोखिम से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य में सुधार है।व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ संकेत दिख रहा है।कुछ मामलों में आप शांति से निर्णय लें, तो बेहतर रहेगा।

वृश्चिक:
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं तो उसके लिए थोड़ी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य और व्यापार मध्यम हैं।

धनु:
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है।रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम लेकिन व्यापार में अच्छा दिख रहा है।

मकर:
स्वास्थ्य नरम-गरम है। कार्यक्षेत्र में भी आज कुछ चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं, जिनसे घबराएं नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करें।

कुंभ:
भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।क्रोध पर काबू रखें। स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं।व्यापार अच्छा चलेगा।

मीन:
भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। आज बाहरी लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा।
