Sagar Car Fire : मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. सागर-दमोह रोड के चना टोरिया टोल प्लाजा के पास एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई. इस हादसे में गढ़ाकोटा के प्रतिष्ठित डॉक्टर नीलेश पटेल की पत्नी जिंदा जलकर मौत हो गई.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या टक्कर बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, डॉक्टर नीलेश पटेल अपने परिवार के साथ कार से यात्रा कर रहे थे. जैसे ही उनकी कार चना टोरिया टोल प्लाजा के पास पहुंची, अचानक कार हादसे की शिकार हो गई और देखते ही देखते उसमें आग लग गई. कुछ ही पलों में कार धू-धू कर जलने लगी.
घटनास्थल पर मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद डॉक्टर नीलेश पटेल और दो अन्य लोग किसी तरह कार से बाहर निकल गए लेकिन उनकी पत्नी कार के अंदर ही फंस गईं. आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका. घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
इस दर्दनाक हादसे की वजह से पूरे गढ़ाकोटा और सागर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या टक्कर को माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- सरकार ने 300 अवैध बेटिंग साइट्स और ऐप ब्लॉक किए, सट्टेबाजी पर सरकार की सख्ती
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









