Punjab Election 2027 : आम आदमी पार्टी ने शनिवार को 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर पंजाब में चुनावी बिगुल फूंक दिया। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई पीएसी की बैठक में लंबी चर्चा के बाद उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया।
पार्टी ने पंजाब के लोकप्रिय सीएम भगवंत सिंह मान को एक बार फिर धुरी से जनता की सेवा करने का मौका दिया है। पार्टी ने जनता के बीच किए गए सर्वे के बाद इन उम्मीदवारों को टिकट दिया है। अरविंद केजरीवाल ने सभी 40 उम्मीदवारों को बधाई देते हुए 2027 में 2022 के परिणाम का भी रिकॉर्ड तोड़ने का आह्वान किया है।
किए गए कार्यों को लेकर हमारे अटूट विश्वास का प्रमाण
उधर, दिल्ली में पीएसी की बैठक खत्म होने के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने सभी उम्मीदवारों का बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने आगामी 2027 पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 40 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों की जल्द घोषणा पार्टी की मजबूत तैयारियों, पारदर्शिता और हमारी सरकार के किए गए कार्यों को लेकर हमारे अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने सभी उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आइए, हम जमीनी स्तर पर लोगों के साथ और भी मजबूती से जुड़ें और ‘‘रंगला पंजाब’’ (एक जीवंत और समृद्ध पंजाब) की दिशा में प्रगति का सफर जारी रखें।
सभी 40 उम्मीदवार अगली बार भी चुनकर आएंगे
मीडिया से बातचीत के दौरान भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब विधानसभा की टिकटों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई है। इसमें लोगों के सर्वे के मुताबिक जिन उम्मीदवारों को लोगों ने हां कहा और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, उन्हें ही पार्टी ने टिकट दिया है। हम उम्मीद करते हैं कि सभी 40 उम्मीदवार अगली बार भी चुनकर आएंगे। उन्होंने कहा कि नए चेहरों को भी मौका मिलेगा। आम आदमी पार्टी तो अभी खुद ही नई है। यह 12-13 साल पुरानी पार्टी है। चुनाव में आम आदमी पार्टी का किसी के साथ कोई मुकाबला नहीं है, हम बिल्कुल जीते हुए हैं।
ऐसा कोई गांव नहीं है जहां किसी को नौकरी न मिली
भगवंत सिंह मान ने कहा कि अगर कभी कोई पंजाब में जाए, तो उसको पता लग जाएगा कि हमारी सरकार में क्या-क्या काम हुए हैं। पंजाब में कोई ऐसा गांव नहीं है जहां ग्रांट न पहुंची हो, वहां सड़कें न बनी हों, या तालाबों का काम, चाहे थापर मॉडल हो या सीचेवाल मॉडल, न हुआ हो। ऐसा कोई गांव नहीं है जहां किसी को नौकरी न मिली हो, आम आदमी क्लीनिक न खुला हो या स्कूलों को अपडेट न किया गया हो।
इसलिए कांग्रेस आखिरी दिन तक टिकट घोषित नहीं करती
भगवंत सिंह मान ने कहा कि हम चुनाव से तीन-चार महीने पहले ही लिस्ट जारी कर रहे हैं ताकि उम्मीदवारों को लोगों के पास जाने और सरकार के कामों को उन तक पहुंचाने का पूरा मौका मिले। कांग्रेस तो आखिरी दिन तक इसी डर में रहती है कि कहीं बगावत न हो जाए या कोई और व्यक्ति निर्दलीय खड़ा न हो जाए। इसलिए कांग्रेस आखिरी दिन तक टिकट घोषित नहीं करती, लेकिन आम आदमी पार्टी का सिद्धांत अलग है।
आम आदमी पार्टी के सभी 40 उम्मीदवारों को बधाई
वहीं, ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब के लिए घोषित आम आदमी पार्टी के सभी 40 उम्मीदवारों को बधाई। यह जनता के भरोसे को और मज़बूत करने की ज़िम्मेदारी है। हर घर जाइए, लोगों की बात सुनिए और पंजाब को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ताक़त लगाइए। खुशहाल पंजाब के लिए भगवंत मान फिर से।
विधानसभा सीट- उम्मीदवार का नाम
बटाला – अमनशेर सिंह (शेरी कलसी)
अजनाला – कुलदीप सिंह धालीवाल
अमृतसर साउथ – डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर
तरन तारन – हरमीत सिंह संधू
खेम करण – सरवन सिंह धुन
नकोदर – सुश्री इन्दरजीत कौर मान
करतारपुर – बलकार सिंह
दसूया – करमबीर सिंह घुमन
उड़मुड़ – जसवीर सिंह राजा गिल
होशियारपुर – ब्रम शंकर शर्मा जिम्पा
चब्बेवाल – इशांक कुमार चब्बेवाल
गढ़शंकर – जय कृष्ण सिंह रौड़ी
बलाचौर – सुश्री संतोष कटारिया
रूपनगर – दिनेश चड्ढा
एस.ए.एस. नगर – कुलवंत सिंह
फतेहगढ़ साहिब – लखबीर सिंह राय
अमलोह – गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग
समराला – जगतार सिंह दयालपुरा
लुधियाना ईस्ट – दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला
आत्म नगर – कुलवंत सिंह सिद्धू
लुधियाना सेंट्रल – अशोक पराशर पप्पी
लुधियाना वेस्ट – संजीव अरोड़ा
लुधियाना नॉर्थ – चौधरी मदन लाल बग्गा
पायल – मनविंदर सिंह ग्यासपुरा
निहाल सिंह वाला – मंजीत सिंह बिलासपुर
बाघा पुराना – अमृतपाल सिंह सुखानंद
मोगा – डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा
धरमकोट – देविंदर जीत सिंह लाडी ढोस
जलालाबाद – जगदीप कंबोज गोल्डी
फाजिल्का – नरिंदरपाल सिंह सावना
मुक्तसर – जगदीप सिंह काका बराड़
कोटकपूरा – कुलतार सिंह संधवां
जैतो – अमोलक सिंह
तलवंडी साबो – बलजिंदर कौर
सरदूलगढ़ – गुरप्रीत सिंह बनवाली
भदौड़ – लाभ सिंह उगोके
महल कलां – कुलवंत सिंह पंडोरी
अमरगढ़ – जसवंत सिंह गज्जन माजरा
धूरी – भगवंत मान
पटियाला – अजीतपाल सिंह कोहली
ये भी पढ़ें- एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में उत्साह, स्टेडियम पहुंच रहे दिग्गज, 70 से ज्यादा युवा संभाल रहे मोर्चा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









