Pankaja Munde : अजित पवार के विमान हादसे में मौत के बाद महाराष्ट्र के अब अन्य नेता भी हवाई यात्रा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं. इसी बीच ताजा मामला बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे से जुड़ा सामने आया है. उनके हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से पंकजा मुंडे ने हेलिकॉप्टर से यात्रा टाल दी.
पंकजा मुंडे संभाजीनगर से लातूर के लिए हेलिकॉप्टर से जाने वाली थीं, उन्हें जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए जाना था. लेकिन पायलट ने पहले ही तकनीकी खराबी की सूचना दी, जिसके बाद पंकजा ने अपनी यात्रा टाल दी. आपको बता दें कि अजित पवार के प्लेन क्रैश हादसे में निधन के बाद सभी नेता हवाई यात्रा में सतर्कता बरत रहे हैं.
पांच लोगों की मौत हो गई थी
एनसीपी नेता अजित पवार का विमान हाल ही में बारामती में क्रैश हो गया था, जिसमें अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद से सभी नेता हवाई यात्रा करने से पहले सावधानी बरत रहे हैं. अजित पवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री थे और वह बारामती में एक सभा को संबोधित करने के लिए सुबह मुंबई से रवाना हुए थे. उनके निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का नया डिप्टी सीएम बनाया गया है.
बचने की संभावना कम
अजित पवार से पहले एयर इंडिया के विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मारे जा चुके हैं. यह दुर्घटना 12 जून 2025 को अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हुई थी, जिसमें Air India Flight 171 पूरी तरह नष्ट हो गई थी.
इसके अलावा साल 2021 में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी तमिलनाडु के कुन्नूर में Mi-17V5 हेलिकॉप्टर हादसे में असमय निधन हो गए थे. सामान्य तौर पर विमान दुर्घटनाओं में सवार लोगों के बचे रहने की संभावना बहुत कम होती है.
ये भी पढ़ें- Budget 2026 : बजट में सिगरेट महंगी-बीड़ी सस्ती, ये है शराब का अपडेट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









