Uttar Pradeshराज्य

बिकरू कांड की खुशी दुबे फिर चर्चा में! वायरल वीडियो में अखिलेश यादव को बताया ‘फरिश्ता’, जानिए पूरा मामला

Khushi Dubey : उत्तर प्रदेश के कानपुर में चर्चित बिकरू कांड आज भी लोगों का दिल दहला देता है। इस कांड में खुशी दुबे का नाम सामने आया, जो न तो अपराधी थी और न ही साजिशकर्ता, इसके बावजूद खुशी को ढाई साल सलाखों के पीछे काटने पड़े। अब एक बार फिर खुशी दुबे चर्चा में आ रही हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को धन्यवाद दें रही हैं।

गंभीर बीमारी से ग्रसित खुशी की मां

जानकारी के मुताबिक खुशी की मां एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। उसके घर के हालत पहले से ही बेहद खराब थी, जिस कारण उसके पास मां के इलाज के लिए प्रयाप्त पैसे नहीं थे। खुशी की लाख कोकिशों के बाद भी कोई उसकी ममद को आगे नहीं आ रहा था।

अखिलेश यादव ने कराया इलाज

जब इस बात की खबर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंची, तो उन्होनें इंसानिसत के तौर पर खुशी की मां का इलाज कराने का फैसला लिया। अखिलेश यादव ने ऐलान कि इलाज का खर्चा अब सपा उठाएगी। साथ ही टीम को निर्देश दिया कि इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आनी चाहिए। जिसके बाद खुशी की मां का सफल ऑपरेशन हो सका। अखिलेश यादव की मिली मदद और मां के इलाज के बाद खुशी की आंखे नम हो गई।

समाजवादी पार्टी को किया धन्यावाद

अखिलेश यादव से मिली मदद के बाद खुशी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा, डॉक्टरों ने मां के ऑपरेशन को जरूरी बताया। अखिलेश यादव ने इलाज की व्यवस्था कराई, जिसके बाद उसके मां की हालत अब स्थिर है। खुशी ने वीडियो में भावुक होते हुए हाथ जोड़कर अखिलेश यादव का आभार जताया। साथ ही कहा मेरे परिवार के लिए अखिलेश यादव किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। 

शादी के बाद उजड़ा सुहाग

बता दें कि खुशी दुबे को अपने जिन्दगी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। खुशी की शादी अमर दुबे से हुई थी, जिसके दो दिन बाद ही बिकरू कांड हो गया। पुलिस कार्रवाई में खुशी के पति अमर दुबे को मार कर दिया गया और खुशी को भी आरोपी बनाकर जेल भेजा गया। करीब ढाई साल तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट से उसे जमानत दी।

ये भी पढ़ें – CM मान ने 1,746 पुलिस कांस्टेबलों को सौंपे नियुक्ति पत्र, मान सरकार के कार्यकाल में अब तक 63,027 नियुक्तियाँ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button