पूर्व PM मनमोहन सिंह पर कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए थी: अर्जुन राम मेघवाल

Delhi : पूर्व PM मनमोहन सिंह पर कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए थी: अर्जुन राम मेघवाल
Delhi : संसद शीतकालीन सत्र पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बातचीत कर कहा, हर सत्र से पहले कोई मुद्दा आता है और मुद्दा भी देश के बाहर से आता है। सर्वदलीय बैठक में उस मुद्दे ने जोर पकड़ लिया। कांग्रेस के साथियों ने ही कहा कि ये मुद्दा उनका नहीं है, सपा के लिए संभल मुद्दा था, TMC के लिए बांग्लादेश मुद्दा था। इनमें ही जब विभाजन हो गया तब कांग्रेस को लगा कि अब रणनीति विफल हो गई तो इन्होंने हमें ऑफर दिया कि अगर आप संविधान पर चर्चा कराना चाहते हैं तो हम ये मुद्दा छोड़ देंगे और सरकारी काम काज में सहयोग करेंगे।
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सदन में संविधान पर चर्चा हुई जिस दौरान भाजपा और कई दलों ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का सबसे ज्यादा अपमान कांग्रेस ने किया। जिसके तथ्य आ गए। तब इन्होंने देखा ये तो गड़बड़ हो गई। तो उन्होंने गृह मंत्री जी के बयान को तोड़-मरोड़ कर 10 सेकेंड का हिस्सा लिया और नया मुद्दा लेकर आए। संविधान पर चर्चा की मांग कांग्रेस की थी जिसमें वो खुद ही घिर गए।
गोवा में पहले से ही UCC लागू है
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, 2024 में आम चुनाव हुए और मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें। भाजपा का जो संकल्प पत्र था, उसका UCC भी हिस्सा था। राज्यों ने भी UCC पर काम किया है। गोवा में पहले से ही UCC लागू है और उत्तराखंड ने भी एक्ट पास कर दिया है।
वन नेशन-वन इलेक्शन पर 8 जनवरी 2025 को JPC की पहली बैठक होगी
वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर मेघवाल ने कहा, वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर 8 जनवरी 2025 को JPC की पहली बैठक होगी। साल के शुरुआत से ही वन नेशन-वन इलेक्शन का विषय रहेगा। यह विषय अभी का नहीं है, यह विषय 1983 से है।मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देशहित में निर्णय लेते हैं इसलिए उन्होंने सोचा कि यह भी देशहित में लिया जाने वाला निर्णय है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनी और उन्होंने पूरा अध्ययन करके एक रिपोर्ट दी और उसके बाद वो रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपी गई। फिर उस रिपोर्ट को कैबिनेट ने मंजूरी दी और उसके बाद बिल बना। 17 दिसंबर 2024 को यह लोकसभा में पेश किया गया और अब यह JPC के पास है। उन्होंने कहा, हमने इसमें बहुत कदम आगे बढ़ाए हैं। संघीय संरचना को इसमें चोट नहीं आएगी। किसी भी मतदाता के अधिकार पर कोई कटौती नहीं होगी।
कांग्रेस को राजनीति करनी नहीं चाहिए थी
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह स्मारक विवाद पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, इस पर कांग्रेस को राजनीति करनी नहीं चाहिए थी। क्योंकि डॉ. मनमोहन सिंह जी देश के प्रधानमंत्री रहे, प्रमुख अर्थशास्त्री रहे, जब देश में आर्थिक बदलाव हो रहे थे तब उन्होंने देश का नेतृत्व किया, आर्थिक सलाहकार, RBI गर्वनर, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के नाते भी किया। सरकार ने कहा कि इसका एक ट्रस्ट बनेगा और उसके बाद आवेदन देंगे। सरकार ने मना कब किया? कांग्रेस पार्टी हर चीज में विवाद पैदा करना चाहती है जो ठीक नहीं है।
मेघवाल ने कहा, मनमोहन सिंह जी का अपमान तो कांग्रेस ने सबसे अधिक किया है। कैबिनेट का बिल सरेआम पत्रकारों के सामने फाड़ा। ये समय ऐसी राजनीति करने का नहीं था।
यह भी पढ़ें : डॉ. मनमोहन सिंह ने हम पर मंदी का प्रभाव नहीं पड़ने दिया : गोविंद सिंह डोटासरा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप