खेलबड़ी ख़बर

Commonwealth Games 2026 : भारत को झटका, कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट, हॉकी समेत 9 खेलों को नहीं मिली जगह

Commonwealth Games 2026 : कुश्ती, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन आदि खेल कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं दिखेंगे। इन खेलों को हटा दिया गया है। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 ग्लासगो में आयोजित होगा। 23 जुलाई से शुरू होगा और दो अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने कहा कि जूडो, बाउल्स और पैरा बाउल्स, 3×3 बास्केटबॉल और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल को शामिल किया गया है।

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने कहा कि खेल कार्यक्रम में एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स (ट्रैक एवं फील्ड), तैराकी और पैरा तैराकी, कलात्मक जिम्नास्टिक, ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग, नेटबॉल, भारोत्तोलन और पैरा पावरलिफ्टिंग, मुक्केबाजी, जूडो, बाउल्स और पैरा बाउल्स, 3×3 बास्केटबॉल और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल को शामिल किया गया है। इन खेलों का आयोजन चार स्थलों स्कॉट्सटाउन स्टेडियम, टोलक्रॉस इंटरनेशनल तैराकी केंद्र, एमिरेट्स एरेना और स्कॉटिश प्रतियोगिता परिसर (एसईसी) में किया जाएगा।

1998 में शामिल हुआ था हॉकी

जानकारी के लिए बता दें कि कुछ खेल कॉमनवेल्थ में शामिल नहीं होंगे। यह भारत के लिए भी बड़ा झटका है। क्योंकि भारत इन खेलों में ज्यादा मेडल लाया है। पहले निशानेबाजी को खेल से बाहर रखा गया। अभी तक निशानेबाजी की कॉमवेल्थ में एंट्री नहीं हो पाई है। बैडमिंटन, हॉकी, निशानेबाजी क्रिकेट जैसे खेल नहीं होंगे। हॉकी की बता करें तो 1998 में राष्ट्रमंडल खेलों में एंट्री हुई थी। भारतीय टीम हर बार हॉकी में अच्छा प्रदर्शन करती है।

UP News: एनकाउंटर को लेकर यूपी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button