Uttar Pradeshराजनीति

पहले चरण में जनता BJP के खिलाफ वोट करेगी, 10 साल में जनता ने झूठे वादे और बाते सुनी– अखिलेश

Akhilesh Yadav: लोकसभा चुनाव में कल पहले चरण की 102 सीटों पर मतदान होना है। उससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी के खिलाफ जमकर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “पहले चरण में ही पूरे देश की जनता बीजेपी के खिलाफ वोट करने जा रही है। 10 साल में जनता ने बीजेपी के झूठे वादे और बाते सुनी।…इसलिए जनता उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश में इनका सफाया करने जा रही है…”

https://twitter.com/AHindinews/status/1780914347784786057

Akhilesh Yadav: झारखंड में 21 अप्रैल को इंडिया ब्लॉक की रैली पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “मैं उस रैली में हिस्सा लूंगा।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1780915759897813058

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “इस बार PDA परिवार NDA को हरा देगा। इस बार PDA की लहर है और PDA ही इन्हें पलट देगा।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1780916788555043090
अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड ने भाजपा का बैंड बजा दिया। भाजपा अब भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। भ्रष्टाचारियों को पार्टी में शामिल करके उनकी कमाई भी ले रही है। भाजपा का एक ही नारा है झूठ बोलना और लूटना। लूट और झूठ भाजपा की पहचान बन गई है। जो लोग 2014 में आए थे, वे 2024 में चले जाएंगे। चुनाव बाद भाजपा का सफाया होने जा रहा है।

उन्होंने कहा, देश की जनता बदलाव चाहती है। पश्चिम उत्तर प्रदेश से बदलाव की हवा चल रही है। चुनाव के होर्डिंग में डबल इंजन की सरकार नजर नहीं आ रही है। पीएम का नाम लिए बगैर कहा कि जो एक तस्वीर दिख रही है, वह भी चुनाव के बाद गायब हो जाएगी। गाजियाबाद से गाजीपुर तक भाजपा की हार होने जा रही है।

उन्होंने कहा, पेपर लीक करके प्रदेश सरकार ने 60 लाख नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाल दिया। इससे हर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के 2.60 लाख वोट कम हुए हैं। भाजपा की हर बात झूठी निकली। आज तक किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसान दुखी हैं। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। भाजपा ने विकास के जो सपने दिखाए, वे भी अधूरे हैं। इनका नैतिकता का बुलबुला भी फूट गया है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे कार्यकर्ता बूथ की चौकीदारी करेंगे, तो निश्चित रूप से जीत जरूर मिलेगी।

ये भी पढे़ं: ‘मैं केंद्र से 100 पैसे भेजता हूं तो केवल 14 पैसे ही जमीन तक…’, केरल में रक्षा मंत्री ने किया राजीव गांधी को याद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button