Madhya Pradesh

‘PFI पर 97% केस झूठे’-दिग्विजय, CM शिवराज का प्रियंका से सवाल क्या ‘आप इस बयान से सहमत’

मध्य प्रदेश की सियासत में सरगर्मी तेज हो गई है। आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह  पर निशाना साधा है। साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से पूछा है कि क्या वो दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत हैं।

सीएम शिवराज ने कहा कि, मैं ‘प्रियंका गांधी से एक सवाल पूछना चाहता हूं। आपकी पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह पीएफआई (PFI) पर कार्रवाई के खिलाफ हैं। पीएफआई आतंकी फंडिंग करता है और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है। ये संगठन देश का दुश्मन है। इसके खिलाफ कार्रवाई होती है तो दिग्विजय सिंह विरोध करते हैं, क्या यही कांग्रेस का स्टैंड है?’

क्या दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत हैं प्रियंका- शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने पूछा, कि क्या आप(Priyanka Gandhi) दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत हैं। क्या कांग्रेस पीएफआई (PFI) पर कार्रवाई का विरोध कर रही है। क्या कांग्रेस पार्टी पीएफआई की समर्थक है?’ बता दें, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में पीएफआई के ठिकानों पर रेड की गई।

प्रियंका गांधी का मंडला दौरा

प्रियंका गांधी ने आदिवासी बहुल मंडला जिले का  आज दौरा किया। मुख्यमंत्री शिवराज ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंडला आदिवासी जिला है, आप जवाब दें बैगा, भारिया, सहरिया जाति की पिछड़ी बहनों को मैं 1000 रुपये देता था। कमलनाथ ने कांग्रेस सरकार बनते ही इसे क्यों बंद कर दिया था। इन बहनों ने क्या गलत किया? आदिवासी बहनें जवाब मांग रही हैं।’

ये भी पढ़ें:Madhya Pradesh: हीरेंद्र सिंह बंटी का क्या है सिंधिया कनेक्शन? दिग्विजय सिंह के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Related Articles

Back to top button