बड़ी ख़बरराजनीति

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शाम 5 बजे तक हुआ 55.68 प्रतिशत मतदान

आज एक बार फिर  से देश में सियासी पारा गर्म दिखाई दे रहा था। जानकारी के लिए बता दें  कि भाजपा विधायक अरविन्द गिरि के निधन से रिक्त यानी खाली हुई उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरा की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ।  

मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। शाम पांच बजे तक 55.68 प्रतिशत मतदान हो चुका है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गया था। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा व सपा के बीच है। भाजपा ने अरविन्द गिरि के बेटे अमन गिरि व सपा ने पूर्व विधायक विनय तिवारी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस व बसपा ने यहां से अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। फिलहाल यहां कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

Related Articles

Back to top button