2022 के चुनाव से पहले BSP की बड़ी तैयारी: ब्राह्मण वोटरों को साधने में जुटीं बसपा सुप्रीमो मायावती, 23 जुलाई से करेगी ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टी पूरी तैयारियों में जुट गई है। इसी को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि 23 जुलाई से प्रदेश के 18 मंडलों में BSP की तरफ से ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसका आगाज अयोध्या से होगा। BSP के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसकी शुरुआत बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्र अयोध्या से करेंगे।
2022 के चुनाव से पहले BSP की बड़ी तैयारी
बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि अब ब्राह्मण समाज के लोग भाजपा के किसी भी तरह के बहकावे में नहीं आएंगे। ब्राह्मण समाज को फिर से जागरूक करने के लिए 23 जुलाई से अयोध्या से एक अभियान शुरू किया जा रहा है। जनता, देश और प्रदेश के बहुत से मुद्दों पर केंद्र सरकार की जवाहदेही चाहती है। जिन पर सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट और गंभीर होकर सरकार को कटघरे में खड़ा करना चाहिए।
मुझे पूरा भरोसा है कि अब ब्राह्मण समाज के लोग भाजपा के किसी भी तरह के बहकावे में नहीं आएंगे। ब्राह्मण समाज को फिर से जागरूक करने के लिए 23 जुलाई से अयोध्या से एक अभियान शुरू किया जा रहा है: मायावती, बसपा प्रमुख pic.twitter.com/uG2MzHDIOv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2021
आगे उन्होनें कहा कि किसानों की मांगों के संबंध में संसद में केंद्र पर हर तरह का दबाव बनाना जरूरी है। केंद्र सरकार की गलत आर्थिक और अन्य नीतियों की वजह से देश में बढ़ती बेरोज़गारी के बीच महंगाई के आसमान छूने से लोगों के सामने काफी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।