Delhi NCR

शादी में दुल्हन ने पहना गोलगप्पे का मुकुट और हार, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। हर वीडियो अपने आप में अनोखा होता है या फिर यूं कह लें कि वीडियो में कुछ ऐसा नया होता है जिसकी वजह से वह वायरल होता है और लोग उसे पसंद करते है।

एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो अपने आप में अनोखा है। जी हां, इस वीडियो को आप कैप्शन दे सकते हैं….’अनोखी शादी का अनोखा कॉस्ट्यूम’…..

इन दिनों जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है उसमें एक दुल्हन ने गोलगप्पे से बना हार और मुकुट पहना हुआ है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि वीडियो किसी शादी समारोह का है जिसमें दुल्हन दिखाई दे रही है, जिसने लाल कलर की शादी वाली ड्रेस पहनी हुई है। वीडियो में कोई उसे गोलगप्पे से बना मुकुट पहना रहा है। साथ ही दुल्हन ने गोलगप्पे से बनी एक माला भी पहन रखी है। वीडियो में कई और लोग भी दिखाई दे रहे हैं, जो दुल्हन के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

लॉकडॉउन में अगर किसी ने कोई चीज़ को सबसे ज्यादा मिस किया है, तो वो हैं – गोलगप्पे। खासतौर पर गोलगप्पे लड़कियों को बेहद पसंद होते हैं। लेकिन अबतक गोलगप्पे का जिक्र खाने के लिए किया गया था पर इससे पहनने की बात शायद ही लोगों के दिमाग में थी। जिसे इस दुल्हन ने बखूबी इस्तेमाल किया है।

लोगो ने शादी के मंडप में गोलगप्पे तो बहुत खाए होंगे लेकिन यह नया एक्सपेरिमेंट पहली बार लोगों ने सोशल मीडिया पर देखा है और इसे पसंद भी कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ‘arthibalajimakeoverstyles’ के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा… ”दुल्हन अक्षया और दूल्हे अभिषेक को बहुत बधाई। यह मेकअप रात तीन बजे किया गया, जबकि वीडियो को दोपहर तीन बजे शूट किया गया। वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है। अब तक इसे सवा लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि कई यूजर्स ने वीडियो को अपने अकाउंट से शेयर भी किया है।

Related Articles

Back to top button