राहत की बात: कोरोना के दैनिक संक्रमित मामलों की संख्या में गिरावट, बीते 24 घंटों में मिले 54,069 नए केस

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी जारी है। भारत में COVID19 के 54,069 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,00,82,778 हुई। 1,321 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,91,981 हो गई है। 68,885 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,90,63,740 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,27,057 है।
देश में कोरोना के 54,069 नए केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.91% है, दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 17वें दिन 5% से कम है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 64,89,599 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30,16,26,028 हुआ। देश में कोरोना का कुल आंकड़ा तीन करोड़ के पार पहुंच चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश भर में अब तक कुल 3 करोड़ 82 हजार 778 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
भारत में #COVID19 के 54,069 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,00,82,778 हुई। 1,321 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,91,981 हो गई है।
68,885 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,90,63,740 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,27,057 है। pic.twitter.com/NE8Oa4zB1r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,59,469 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,78,32,667 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार के अनुसार मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 226 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 18,624 है जिसमें 4,442 सक्रिय मामले, 14,096 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 86 मौतें शामिल हैं। देश में कोरोना की जांच की बात करें तो अबतक 39 करोड़ 78 लाख 32 हजार 667 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।