महंगाई से मुंह मत मोड़ो और कम नहीं कर सकते, तो कुर्सी छोड़ो: श्रीनिवास बी वी

नई दिल्ली: भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी जी के नेतृत्व में बढ़ते पेट्रोल, डीजल व गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ साइकल चलाकर और गैस सिलेंडर के पुतले के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी अपनी साइकलो के साथ इस प्रदर्शन में सम्मलित हुए।
पेट्रोल, डीजल, व एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से एक बात तो साफ की, “मोदी है तो महंगाई है”: श्रीनिवास बी वी
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि पिछले 7 सालों में पेट्रोल-डीज़ल के मूल्यों में वृद्धि कर मोदी सरकार 22 लाख करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है, लेकिन इस दौरान आम आदमी के हाथ में सिवाय बेबसी और लाचारी के और कुछ नहीं आया है। पेट्रोल, डीजल, व एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से एक बात तो साफ की, “मोदी है तो महंगाई है”। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम औंधे मुंह गिरने के बाद भी भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीज़ल के मूल्य लगभग हर दिन बढ़ रहे हैं। ऐसा क्यों हो रहा है, इसका जवाब सिर्फ मोदी सरकार ही दे सकती है।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि मोदी सरकार की लूटनीति ने देश की जनता को तोहफे में महंगाई दी है। मोदी सरकार पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के दाम बढ़ा कर जनता को लूट रही है। पहले एक सरकार होती थी, जो ‘जनता’ के लिए और ‘जनता’ की वजह से होती थी, अब ये ‘बेशर्म’ सरकार है, जो ‘उद्योपतियों’ के लिए और उद्योगपतियों की वजह से है। जनता जिये या मरे उन्हें उससे कोई वास्ता नहीं है। श्रीनिवास बी वी जी ने यह भी कहा कि आसमान छूते पेट्रोल-डीज़ल के मूल्य और बेलगाम महंगाई मोदी सरकार की पहचान बन चुकी है। जनता की जेब निचोड़ने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। संकट के इस दौर में सरकारी लूट हर हाल में बंद होनी चाहिए।
मोदी सरकार की लूट चुनाव के दौरान थम जाती है और चुनाव खत्म होते ही आरंभ हो जाती है। प्रधानमंत्री को जनता की नहीं बल्कि सिर्फ चुनावों की फिक्र है। देश की जनता भाजपा के चुनावी हथकंडे और लूट के फंडे की क्रोनोलॉजी समझ चुकी है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने यह मांग की महंगाई से मुंह मत मोड़ो और कम नहीं कर सकते, तो कुर्सी छोड़ो!
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी एवं एआईसीसी सह सचिव श्री कृष्णा अल्लावारू जी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने प्रजातंत्र की परिभाषा ही बदल दी है। मोदी सरकार की लूटनीति ने देश की जनता को तोहफे में महंगाई दी है। मोदी सरकार पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के दाम बढ़ा कर जनता को लूट रही है। मोदी सरकार की डकैती आम जनता की जेब काट रही है। पेट्रोल-डीज़ल के दाम में निरंतर हो रही वृद्धि डकैती है, लूट है। मोदी सरकार देश की जनता को लूटना बंद करे। गरीब के घर तक गैस पहुंचाने का दावा करने वाली सरकार बताये- क्या इसी लूट के लिए गैस पहुंचाई थी? देश यह बात कभी नहीं भूलेगा कि जब लोग संकट के दौर से गुजर रहे थे, सरकार अपनी जेब भरने और लोगों को लूटने में लगी हुई थी।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि प्रदर्शन में आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी जी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारणी के सभी राष्ट्रीय महासचिव, सचिव एवं अन्य पदाधिकारी, और कई युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों के साथ अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मालित हुए।
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली प्रभारी भईया पवार, सीताराम लंबा, अब्राहम रॉय मणी, अमरप्रीत लाली, अनिल कुमार यादव, दिल्ली सह प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव खुशबू शर्मा, सभी राष्ट्रीय सचिव, कई युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन में सम्मलित हुए। रिपोर्ट- ज्योति सिंह