Delhi NCRबड़ी ख़बर

यमुना का जलस्तर घटा, PM मोदी ने LG से बाढ़ राहत कार्यों को लेकर ली जानकारी

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से दिल्ली वालों के लिए मुश्किल हालात पैदा हो गयें हैं। बारिश ने लोगों के जीवन को तितर- बितर कर दिया है। लेकिन इस बीच दिल्ली वालों के लिए राहत भरी ख़बर सामने आई है। आपको बतादें यमुना के जलस्तर पर लगातार गिरावट आ रही है। 13 जुलाई शाम आठ बजे यमुना का जल स्तर 208.66 मीटर के रिकॉर्ड स्तर तक गया था। उसके बाद से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। शनिवार रात आठ बजे यमुना का जलस्तर 206.87 मीटर दर्ज किया गया। जो कि चेतावनी के स्तर 204.30 मीटर से अभी भी अधिक है। इसलिए अभी तक खतरा बना हुआ है। वहीं शनिवार शाम को हुई जोरदार बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। बारिश के कारण आईटीओ बैराज के बंद गेटों को खोलने का काम भी रोकना पड़ गया। इस बीच पीएम मोदी ने एलजी को फोन कर के बाढ़ और राहत कार्यों की जानकारी ली।

आपको बतातें चलें दिल्ली में यमुना का जलस्तर अब धीरे-धीरे ही सही लेकिन कम हो रहा है। कुछ एक इलाकों से पानी निकाल लिया गया है तो कई इलाके ऐसे हैं जहां अभी भी पानी काफी भरा हुआ है। इन इलाकों से पानी निकालने में कई दिन भी लग सकते हैं। दिल्ली सरकार, एनडीआरएफ समेत पुलिस प्रशासन भी दिल्ली की स्थिति सामान्य करने की कोशिश में लगी है। लेकिन, इस दौरान चुनौतियां भी कम नहीं है। शाम होते ही मौसम ने फिर एक बार करवट ली और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली। तेज बारिश दिल्ली की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं क्योंकि यमुना खतरे के निशान से 3 फीट ऊपर बह रही है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित दिल्ली के पास वाले राज्यों में आगामी एक हफ्ते तक बारिश का अलर्ट है।

इसी के साथ आपको बतातें चलें यमुना के जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आनी शुरू हो गई है। जो जलस्तर 208.71 मीटर के पार पहुंच चुक ता वह अब घटकर 207.43 मीटर पर आ गया है। जो कि दिल्ली वालों के लिए थोड़ी राहत भरी ख़बर मानी जा रहा है। दिल्ली के प्रधान सचिव-राजस्व एवं मंडलायुक्त अश्वनी कुमार ने बताया कि अब पानी घट रहा है। पानी आज और कल घटता रहेगा क्योंकि अभी बारिश की ऐसी कोई आशंका नहीं है इसलिए पानी के घटने की प्रवृत्ति जारी रहेगी। आज सुबह 11 बजे यमुना का जल स्तर 207.43 मीटर था और आज रात 11 बजे यह घटकर 206.72 मीटर हो जाएगा। हालांकि अभी भी यमुना का यह जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

ये भी पढ़ें: ‘MP में ई बा’, BJP नेता ने नेहा सिंह राठौर को दिया करारा जवाब

Related Articles

Back to top button