Delhi NCRबड़ी ख़बरमौसम

दिल्ली में उफान पर यमुना, दहशत में दिल्ली!

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।  45 साल बाद एक बार फिर राजधानी दिल्ली डूबने के कगार पर है। हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार रात को यमुना का जलस्तर 208 मीटर को पार गया है। यानी दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर बह रही है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। लिहाजा निचले इलाके से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। एहतियातन पुराना यमुना पुल रेल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

आखिर क्यों बढ़ा यमुना का जलस्तर?

आपको बता दें बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। ऐसे में दिल्ली के आसपास के तमाम बांधों में क्षमता से अधिक पानी जमा हो गया है। इन बांधों के फाटक खोल दिए गए हैं। यही वजह है कि यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है। यमुना में पानी आने से निचले इलाके में पानी में डूब गए हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। इसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि निचले इलाकों में पानी भर जाने के कारण दिल्ली में कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है।

ये भी पढें: सरकार का बड़ा ऐलान,टमाटर होगा सस्ता

Related Articles

Back to top button