विदेशस्वास्थ्य

विश्वभर में मंकीपॉक्स के केसों ने पकड़ी रफ्तार, 75 देशों में 20 हजार से अधिक मामले

विश्वभर में कोरोना महामारी के बाद अब मंकीपॉक्स का भी खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। बता दें पूरे विश्व में मंकीपॉक्स के केस तेजी से फैलते जा रहे है। इसी के साथ स्पेन में भी मंकीपॉक्स का खतरा बढ़ गया है। वहीं विदेशों में इसके सबसे ज्यादा केसों के साथ तेजी से मौत के आंकड़ें भी बढ़ते हुए दिखाई दे रहे है। बता दें स्पेन में मंकीपॉक्स से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ पिछले दो दिनों में मंकीपॉक्स से मौत का यह दूसरा मामला है।

यह भी पढ़ें: Iraq Protest: श्रीलंका की राह पर ईराक, संसद पर एक बार फिर प्रदर्शनकारियों ने किया हमला

हालांकि इस वायरस से पहली मौत का मामला शुक्रवार को सामने आया था। बता दें मई से दुनिया के करीब 75 देशों में मंकीपॉक्स के 20,000 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। वहीं अफ्रीका में इस वायरस से 75 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से ज्यादातर मौतें नाइजीरिया और कांगो में हुई। इसी के साथ भारत में भी मंकीपॉक्स के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। बता दें भारत में भी मंकीपॉक्स के 5 से अधिक मामले सामने आ चुके है।

मंकीपॉक्स बीमारी के लक्षण

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, मंकीपॉक्स आमतौर पर बुखार, दाने और गांठ के जरिये उभरता है। बता दें इस रोग के लक्षण आमतौर पर दो से चार सप्ताह तक दिखते हैं, जो अपने आप दूर होते चले जाते हैं. मामले गंभीर भी हो सकते हैं। हाल के समय में, मृत्यु दर का अनुपात लगभग 3-6 प्रतिशत रहा है, लेकिन यह 10 प्रतिशत तक हो सकता है। संक्रमण के वर्तमान प्रसार के दौरान मौत के सिर्फ दो मामले स्पेन से आए हैं।

यह भी पढ़ें: Weather Report: मौसम की मार से किसान हो सकता है बदहाल, मौसम विभाग ने दिए चिंताजनक आंकड़े

Related Articles

Back to top button