बारिश के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से महिला की मौत

Share

गर्मी के इस मौसम में हो रही बारिश ने जहां कुछ लोगों को राहत पहुंचाई है वहीं कुछ लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। हरियाणा के पंचकूला के खड़क मंगोली के पास माथा टेकने आई महिला की गाड़ी नदी में बह गई। जिसमें घायल 6 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से गाड़ी को नदी से निकालने का प्रयास जारी है। पुलिस का कहना है कि बारिश के चलते नदी का पानी उफान पर आने के चलते यह हादसा हुआ है। वहीं मुंबई में 24 घंटों से हो रही बारिश के चलते घाटकोपर स्थित  त्रिमूर्ति  बंगलो का कुछ भाग गिर गया। 2 लोग अंदर फंसे हुए हैं, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीम दोनो फंसे लोगों को निकालने में जुटी है।

बात करें नई दिल्ली की तो रेलवे स्टेशन में बारिश के कारण से हुई वाटर लॉगिंग में करंट दौड़ने से  साक्षी आहूजा नाम की महिला की मौत हो गई। महिला पति के साथ कही जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आई थी। पानी में डूबी हुई बिजली के तार के संपर्क में आने से महिला की मौत हो गई।

रेलवे और पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी है। मौसम विभाग के मुताबिक देश में दक्षिण मॉनसून इस वक्त सक्रिय है। इसने मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लिया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू के कुछ हिस्सों में भी मानसून आ गया है। अगले 2 दिनों में यह आगे बढ़ेगा और अन्य हिस्सों को भी कवर करेगा। फिलहाल, मुंबई 18 सेंटीमीटर रिकॉर्ड किया गया। वहीं, दिल्ली में 5 सेंटीमीटर में रिकॉर्ड किया गया है।

ये भी पढ़े: Aligarh: पुलिस का सराहनीय कदम, फर्जी बैनामा करने वाली महिला को किया गिरफ्तार