
उत्तर प्रदेश के बरेली में पति ने शक के कारण अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने पत्नी के प्रेमी को भी घायल कर दिया। पति को शक था कि उसकी पत्नी का चक्कर पास के ही एक फल विक्रेता के साथ चल रहा है।
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला लोधीनगर का रहने वाला आरोपी कृष्णपाल उर्फ चल्वे अपनी पत्नी की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है पर उसके चेहरे पर पत्नी की मौत का रत्तीभर भी अफसोस नही है। दरअसल, आरोपी कृष्णलाल ने अपनी पत्नी पूजा से लव मैरिज की थी। शुरूआत में सब अच्छा चल रहा था। इसी बीच आरोपी को शक होने लगा कि पूजा का चक्कर पास ही के फल विक्रेता मुन्ना से चल रहा है। आरोपी कृष्णपाल उर्फ चल्वे ने बताया कि पुजा पीछले एक महीने से मुन्ना से संपर्क में थी। उन्होंने बरेली में अलग से कमरा भी ले रखा था। आरोपी ने बताया कि पुजा घर का सामान उठा कर अपने उस कमरे में ले जा रही थी। कई बार समझाया पर मानने के बजाय वह उसी की हत्या कराने की बात करती थी।
जब बात हद से ज्यादा बढ़ गई तब उसने पुजा और उसके प्रेमी को मारने का फैसला कर लिया। आरोपी चल्वे ने अपनी पत्नी पूजा की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। उसे फल विक्रेता मुन्ना से पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। हत्या के बाद उसने चौराहे पर पहुंचकर मुन्ना को भी गोली मार दी।
गनीमत रही कि छर्रे लगने से मुन्ना मामूली घायल हुआ। आरोपी को घंटेभर बाद उसकी बहन के घर से तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया गया, वहां उसने हवाई फायरिंग कर दी थी। जानलेवा हमले के मामले में चल्वे जेल में बंद था। हाल में ही वह जमानत पर छूटकर आया था।
ये भी पढ़े: पुलिस से बचने के लिए नदी में कूदा जुआरी, मौत, पढ़ें पूरा मामला