WFI Controversy: अर्जुन अवार्ड लौटाने गई विनेश फोगाट, पुलिस ने रोका, कर्तव्य पथ पर छोड़ा अवार्ड

WFI Controversy police stopped vinesh phogat
Share

WFI Controversy

कुश्ती की दुनिया में चल रही उथल पुथल(WFI Controversy) थमने का नाम नहीं ले रही है। बजरंग पुनिया ने अपने अवार्ड्स को वापस कर दिया था। जिसके बाद महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भी अपने सम्मान अर्जुन अवार्ड को वापस करने जा रही थी। ठीक उसी समय पुलिस द्वारा उन्हें रोक दिया गया।

पुलिस ने महिला पहलवान को रोका

आपको बता दें कि इस अर्जुन अवार्ड को PMO जा रही थीं। ठीक उसी दौरान महिला पहलवान विनेश फोगाट को कर्तव्यपथ पर रोक लिया। आपको बता दें कि पुलिस के ऐसा करने पर विनेश ने अपना अवार्ड बैरिकेड्स पर ही छोड़ दिया था। इस से पहले बजरंग पहलवान भी अपना खेल अवार्ड को वापसी कर चुके हैं।

अवार्ड लोटाते हुए कही यह बात

महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपने अवार्ड को वापसी लौटाने से पूर्व बड़ी बात कही है। उन्होनें रहा कि ‘यह दिन किसी खिलाड़ी के जीवन में न आए. देश की महिला पहलवान सबसे बुरे दौर से गुज़र रही हैं’ वहीं साक्षी मलिक द्वारा कुश्ती से सन्यास लेने का ऐलान किया गया था।

काफी समय से कर रहे थे प्रदर्शन

आपको बता दें कि WFI और पहवानों के बीच चल रही यह लड़ाई उस समय से जारी है। जब WFI की ओर से बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया था। तभी से इसके विरोद्ध में पहलवानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। इस प्रदर्शन में महिला पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया समेत कई रेसलर्स शामिल थे। हालांकि WFI ने नए अध्यक्ष को विरोध होने के बाद संजय सिंह को पद से निलंबित भी कर दिया है। लेकिन अभी भी यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

यह भी पढ़े:Ayodhya Dham Railway Station का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, जानें क्या कुछ है इस स्टेशन पर खास?

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें