Delhi NCR

दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, कई इलाकों में दृश्यता शून्य तक, हवा भी खराब

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा है। कुछ हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाने से दृश्यता शून्य हो गई है।

पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने राजधानी दिल्ली में सर्दी का सितम बढ़ा दिया है। ठंडी हवा से ठिठुरन बढ़ गई है। गुरूवार को इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा तो आज दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। कुछ हिस्सों में घने कोहरे होने की वजह से दृश्यता शून्य हो गई है। कड़ाके की सर्दी के साथ घने कोहरे के बीच दिल्ली की हवा भी खराब हो गई है। इसीलिए ग्रेप तीन की पाबंदियां फिर से लागू हो गई हैं।

यलो अलर्ट जारी किया

शुक्रवार को अधिकांश जगहो पर स्मॉग और कोहरा छाने की संभावना है। आंशिक रूप से भी बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार से दो दिन के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शनिवार रात के समय बारिश का अनुमान जताया है।

अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री

इसमें 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही, अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री अधिक के साथ 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सफदरजंग में सुबह साढ़े सात बजे दृश्यता 600 मीटर रही, जबकि पालम एयरपोर्ट पर 8 बजे तक दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई।

कल न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री

आया नगर में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्रों के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पूसा में 5.1, लोधी रोड में 5.6, पालम में 6.5 व रिज में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कई डिग्री नीचे चला गया

वहीं कश्मीर घाटी में ठंड ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। अधिकतर जगहों पर तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया है। गुलमर्ग और पहलगाम जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। घाटी में चिल्ला-ए-कलां का दौर चल रहा है, जिसे साल की सबसे ठंडी अवधि माना जाता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की बर्फबारी और ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जाट समाज को लेकर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर जमकर साधा निशाना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button