दिल्ली-NCR में चार दिन तक करना पड़ेगा कोहरे का सामना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Weather Update
Weather Update : मौसम विभाग ने शुक्रवार से चार दिन तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा और कुछ स्थानों पर अधिक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों लोगों को कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का भी सामना करना पड़ा रहा है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम रही। कोहरे ने सर्दी के मौसम में ठंडक को और बढ़ा दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में आईजीआई हवाईअड्डे पर कोहरे के कारण कुछ उड़ानों में देरी हो रही है।
बीरिश से ठिठुरन बढ़ गई
राजधानी दिल्ली में बुधवार देर रात हुई बारिश गुरुवार सुबह तक जारी रही। बीरिश से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में औसत 3.9 मिमी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश पालम केंद्र में दर्ज की गई। यहां 10.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, रिज में 9.7, पूसा में 8, आया नगर में 5.5, मयूर विहार में 4.5 और लोदी रोड में 4.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 अधिक के साथ 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोहरा छाए रहने का अनुमान
मौसम विभाग ने शुक्रवार से चार दिन तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा और कुछ स्थानों पर अधिक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। वहीं, शाम और रात में भी कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
अधिक समस्या का सामना करना पड़ा
गुरुवार को सड़कों पर जलजमाव रहा। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटने लगा। इसके बाद आसमान पूरी तरह से साफ हो गया। दिन में हल्की धूप निकली। हालांकि, दोपहर में ठंड रही। पालम एयरपोर्ट पर सुबह 9:30 बजे से लेकर 10:30 बजे तक दृश्यता 700 और सफदरजंग में सुबह सात बजे से लेकर साढ़े आठ बजे तक दृश्यता 500 मीटर रही। इससे वाहन चालकों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें : सीएम नीतीश कुमार ने खगड़िया को दी 400 करोड़ की सौगात
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप