Advertisement

सेना की दरियादिली ने जीता लोगों का दिल, गरीब शख्स के उजड़े आशियाना को फिर बसाया

Share
Advertisement

सोशल मीडिया पर आजकल आम लोगों की तरह कई बार हमारे बहादुर जवानों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते है। ऐसा कई बार देखा गया है कि हमारे वीर सिपाही अपनी जान की बाजी लगाकर देश और देशवासियों कि सुरक्षा में तैनात रहते है। ठीक अब सोशल मीडिया पर हमारे बहादुर जवानों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, CM आवास में घुसा अज्ञात व्यक्ति

बता दें वायरल वीडियो छत्तीसगढ़ राज्य का बताया जा रहा है। जहां इस राज्य का एक हिस्सा नक्सल आतंक से प्रभावित है तो वहीं पर  नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों न ही सिर्फ अपनी जान की बाजी लगा कर ग्रामीणों की रक्षा करते हैं। बल्कि उनके हर सुख-दुख के भागी भी बन जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर भारतीय जवानों का तेजी से वायरल हो रहा है।

जवानों को सलाम

वायरल हो रहे वीडियो को ट्विटर से शेयर किया गया है। बता दें वायरल वीडियो कोबरा बटालियन के जवानों का बताया जा रहा है। जहां जवान बारिश में उजड़े एक गरीब के आशियाने को दोबारा बसाते हुए नजर आ रहे हैं। जवानों की दरियादिली का ये वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कोबरा बटालियन के ये जवान प्लास्टिक लगाकर एक झोपड़ी की मरम्मत कर रहे हैं।

हालांकि ऐसा करते हुए जवानों में उत्साह भी खूब नजर आ रहा है। भारतीय सेना  यहां के लोगों की जिंदगी सुधारने के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा है, ‘बारिश के मौसम में दिल को छू जाने वाली तस्वीर, नक्सल मोर्चे में कोबरा 206बटालियन के जवान देखें गरीब के आशियाने की मरम्मत बारिश में छत दिया है। वायरल वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है। इसी के साथ भारतीय जवानों की बहादुरी और हौसले को वो सलाम करते हुए भी नजर आ रहे है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में राहुल नार्वेकर चुने गए नए विधानसभा अध्यक्ष, अब ससुर-दामाद के हाथों में विधानसभा और विधान परिषद की कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें