मशहूर उद्योगपति Harsh Goenka ने ट्विटर पर शेयर किया कुछ ऐसा, जिसे देखकर लोग हुए हैरान

सोशल मीडिया पर आजकल बहुत तरह के वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाते है। कुछ वीडियो तो ऐसी होती है, जिन्हें देखकर लोग हैरान भी हो जाते है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो को देश के मशहूर उद्योगपति Harsh Goenka (हर्ष गोएनका) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया हैं। सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा कि तरह यह भी काफी एक्टिव रहते है।
यह भी पढ़ें: गश्त से लौटे दारोगा नींद में रहे थे हांफ, चोरों ने पिस्टल पर कर दिया हाथ साफ
इसके साथ ही वो हमेशा कुछ न कुछ शेयर करते ही रहते है। उनके द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को देखने के बाद फैंस को हमेशा कुछ नई चीज़ें देखने को मिलती हैं। अब ऐसे में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देखने के बाद आपको गर्मी का भयंकर एहसास होगा। तो आइए नज़र डालते है वायरल वीडियो के अंदर।
Look at our innovative spirit! Here is a person exploiting the heat outside and making dosa! 😀🤔#unique pic.twitter.com/hwcw0yJnS7
— Harsh Goenka (@hvgoenka) June 4, 2022
वायरल वीडियो क्यों बना इंटरनेट सेंसेशन
सोशल मीडिया पर मशहूर उद्योगपति Harsh Goenka (हर्ष गोएनका) द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में साफ देखा जाअ सकता है कि, एक शख्स भीषण गर्मी के बीच तप्ति दोपहर में अपनी स्कूटी कि सीट पर डोसा पका रहा होता है। आप भी सोच रहे होंगे कि लोगों के अंदर ये कैसा जुनून है। वायरल वीडियो में साफ देखा भी जा सकता है कि डोसा गर्मी के कारण पक भी जा रहा है।
यह भी पढ़ें: रुट ने किया धमाल, टेस्ट में 10,000 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
हालांकि वायरल हो रहे वीडियो देखने के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश के अंदर कितनी प्रचंड गर्मी पड़ रही है। बता दें वीडियो को अबतक हज़ारों लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो के साथ मशहूर उद्योगपति Harsh Goenka (हर्ष गोएनका) ने एक कैप्शन भी शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है-‘हमारी अनोखी भावना को देखिए! यहां एक शख्स बाहर की गर्मी का फायदा उठाकर डोसा बना रहा है।’ इस वीडियो। को देख लोग अब काफी ज्यादा हैरान हो गए है।