Rajasthanबड़ी ख़बरराजनीति

‘Viksit Bharat Viksit Rajasthan’ कार्यक्रम के दौरान PM का कांग्रेस पर निशाना, बोले- मोदी विरोध है कांग्रेस का एजेंडा

Viksit Bharat Viksit Rajasthan: प्रधानमंत्री मोदी आज ‘विकसित भारत विकसित राजस्थान’ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के विकास के लिए बड़ी सौगात दी। पीएम ने करीब 17 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

Viksit Bharat Viksit Rajasthan: ‘परियोजनाओं से हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान जनता को भी संबोधित किया। परियोजनाओं पर बात करते हुए उन्होंन कहा, “आज राजस्थान के विकास के लिए करीब 17 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। यह परियोजनाएं रेल, रोड, सौर ऊर्जा, पानी और LPG जैसे विकास कार्यक्रमों से जुड़े हैं। यह परियोजनाएं राजस्थान के हजारों युवाओं को रोजगार देने वाली हैं।”

Viksit Bharat Viksit Rajasthan: ‘कांग्रेस राज में चारों तरफ होते थे घोटाले’

पीएम ने इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘2014 से पहले पूरे देश में होने वाले बड़े-बड़े घोटालों, आए दिन होने वाले बम धमाकों की चर्चा रहती थी। लोग सोचते थे कि उनका और देश का क्या होगा। कांग्रेस के राज में चारों तरफ तब यही माहौल था। लेकिन आज हम विकसित भारत, विकसित राजस्थान की बात कर रहे हैं। भाजपा के राज में देश ने बहुत विकास किया।‘

‘कांग्रेस के पास देश के लिए कोई रोडमैप नहीं’

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ‘कांग्रेस दुर्गामी सोच के साथ सकारात्मक नीतियां नहीं बना सकती। कांग्रेस न भविष्य को भांप सकती है और न ही भविष्य के लिए उसके पास कोई रोडमैप है। कांग्रेस की इसी सोच की वजह से भारत अपनी बिजली व्यवस्था के लिए बदनाम रहता था। पूरे देश में कई-कई घंटो तक अंधेरा हो जाता था। बिजली के अभाव में कोई भी देश विकसित नहीं हो सकता। हमने सरकार में आने के बाद देश को बिजली की चुनौतियों से निकालने पर ध्यान दिया।’

‘कांग्रेस का एजेंडा मोदी को गाली देना’

पीएम ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘कांग्रेस का सिर्फ एक ही एजेंडा है। वो है मोदी को गाली देना। जो मोदी को जितनी ज्यादा गाली दे सकता है उसे ये उतने जोर से गले लगाते हैं। मोदी कुछ भी करे, कुछ भी कहे ये उसका विरोध ही करेंगे चाहे उसमें देश का नुकसान ही क्यों न हो। कांग्रेस के पास एक ही एजेंडा है- ‘मोदी विरोध’, घोर मोदी विरोध।‘

ये भी पढ़ें- Congress: अजय माकन ने केंद्र सरकार पर लगाया बैंक खाते फ्रीज करने का बड़ा आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button