Delhi NCRबड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Vijayadashami: रामलीला मनाने CM केजरीवाल पहुंचे लाल किला मैदान, लोगों को दशहरा की दी बधाई

Vijayadashami: बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक का उत्सव विजयदशमी मनाया जा रहा है। इसको लेकर देशभर में शहर-शहर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है लोगों में उल्लास है. इस कड़ी में देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित लवकुश रामलीला में रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेने सीएम अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे। सीएम ने अपनी बातों की शुरूआत ‘बोल सियावर रामचंद्र महाराज की जय’ और ‘जय श्री राम’ के साथ की। सीएम ने लोगों को दशहरा समेत आगामी त्योहार दिवाली, काली पूजा और छठ की शुभकामनाएं दी। और लोगों की खुशहाली की कामना की।

Vijayadashami: भगवान राम है हमारे आदर्श

सीएम अरविंद केजरीवाल ने भगवान राम के जीवन से सीखने की बात कही। उन्होंने भगवान राम से जुड़े एक वाक्या का जिक्र किया, उन्होंने भगवान राम की 14 वर्ष की वनवास का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने निस्वार्थ भाव से माता-पिता की बात मानी। सीएम ने भगवान राम को अपना आदर्श बताया। और कहा कि रामराज्य तो बड़ी बात है लेकिन फिर भी सरकार की कोशिश रहती है कि लोगों को सुख-सुविधा मिले। दिल्ली के लोग भूखे न सोए।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1716816202218291253

Vijayadashami: कार्यक्रम में अभिनेत्री कंगना भी मौजूद

दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित लवकुश रामलीला में मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत भी पहुंची है। रामलीला देखने आए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। तो वहीं आयोजनकर्ता की ओर से हास्य अभिनेता एहसान कुरैशी और उनके टीम को भी बुलाया गया है। एहसान कुरैशी की टीम कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुती देगी।

यो भी पढ़ें- Vijayadashami: द्वारका रामलीला मैदान पहुंचे PM, देशभर में मनाया जा रहा दशहरा

Related Articles

Back to top button