Bihar: तेजस्वी पर बरसे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, बोले… नेचर नहीं बदलता

Vijay Kumar Sinha to Tejashwi
Vijay Kumar Sinha to Tejashwi: बिहार में सियासी बयानों का दौर जारी है। तेजस्वी यादव के राहुल गांधी के साथ रैली में दिए गए बयान पर अब सियासी रार छिड़ गई है। तेजस्वी यादव ने कहा था कि हम भोले-भाले हैं। नीतीश जी ने कहा था कि हम मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। उनके इस बयान पर अब प्रदेश डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि क्या कि भ्रष्टाचारियों की जमात को हम ढोते रहेंगे।
‘वही किया जो इनके पिता जी ने किया था’
उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने तो उनको मौका दिया था सुधरने का लेकिन नेचर सिंह नेचर नहीं बदलता। उन्होंने(तेजस्वी यादव) वही किया जो 15 साल पहले उनके पिता ने किया। गरीब बिहार को गरीब बनाते चले गए। केंद्र की योजनाओं को भी नहीं बख्शा। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से कहा है कि कोई भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा।
‘डरे, सहमे हुए हैं’
वहीं विजय कुमार सिन्हा बोले, सीएम नीतीश ने भी सदन में यही कहा कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तब से ये लोग सहमे हुए हैं। इतनी दौलत कहां से आई ये बताएं। ये लोग डर की वजह से हर समझौता करने को तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: मांझी का तेजस्वी को लेकर बड़ा बयान, बोले… बेरोजगार हो गए हैं…
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”