Punjab

विजिलेंस का बड़ा एक्शन, फरवरी में रिश्वत लेते 14 केस 18 लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

Punjab Vigilance Bureau : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के दौरान फरवरी महीने में 14 अलग-अलग ट्रैप मामलों के तहत 17 सरकारी अधिकारियों और एक निजी व्यक्ति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

26 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान

राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो ने इस दौरान सरकारी कर्मचारियों और हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया है। प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों में 26 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए।

11 सरकारी कर्मचारी शामिल

इसके अलावा भ्रष्टाचार के मामलों की गहन जांच के लिए 3 विजिलेंस जांचें भी दर्ज की गई हैं। प्रवक्ता ने आगे कहा कि 35 मुलजिमों के खिलाफ 9 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए, जिनमें 11 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।

10 से 50 हजार के जुर्माने तैयार

विवरण साझा करते हुए प्रवक्ता ने कहा कि विभिन्न सक्षम अदालतों ने पिछले महीने के दौरान ब्यूरो द्वारा दायर किए गए और लड़े गए रिश्वतखोरी के 4 मामलों का फैसला सुनाया, जिसमें चार व्यक्तियों को दोषी ठहराया गया और साढ़े तीन साल से चार साल तक की कैद तथा 10,000 रुपए से लेकर 50,000 रुपये तक के जुर्माने की सजा सुनाई गई।

ये भी पढ़ें- IAS डॉ. रवि मित्तल बने PMO के डेप्युटी सेक्रेटरी, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button