Punjabराज्य

₹10,000 रिश्वत लेते एसडीओ को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

Punjab News : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय, सब-डिवीजन कुप कलां, जिला मलेरकोटला में तैनात उप-मंडल अधिकारी (एस.डी.ओ.) हरदीप सिंह को ₹10,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव भोगीवाल, जिला मलेरकोटला के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.

शिकायतकर्ता से पैसे मांगने का आरोप

प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी एस.डी.ओ. हरदीप सिंह ने शिकायतकर्ता के घर की जांच की और उसे बताया कि उसके घर में अवैध बिजली मीटर लगे हुए हैं. इस संबंध में आरोपी एस.डी.ओ. ने इन बिजली मीटरों को चालू रखने के लिए शिकायतकर्ता से ₹10,000 रिश्वत की मांग की. उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी.

मामले की आगे की जांच जारी

शिकायतकर्ता किसी भी गैर-कानूनी तरीके को अपनाने या रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया. उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी अधिकारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से ₹10,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया.

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- NASA Moon Mission : नासा ने लॉन्च किया आर्टेमिस-2 मिशन, 53 साल बाद इंसानों को भेजा चंद्रमा के पास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button