बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

विराट कोहली के बेडरूम का वीडियो हुआ लीक, अनुष्का ने फैंस को सुनाई खरी खोटी

विराट कोहली एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, आपको बता दें कि इस बार वो अपने प्रदर्शन के चलते चर्चा में नहीं हैँ बल्कि आज सोशल मीडीया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिससे उनकी निजता पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं दरअसल मामला ये हुआ कि उनके होटल का एक वीडियो वायरल हो गया है। जैसे ही वो वीडियो कोहली तक पहुंचा वैसे ही वो आग बबूला हो गए, जिसे देखकर वो काफी नाराज हुए और उनकी पत्नी भी काफी गुस्से में नजर नहीं  आईं।   

अनुष्का शर्मा ने जताई नाराजगी

विराट कोहली के होटल रूम का वीडियो लीक होने पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने जमकर भड़ास निकाली।  बता दें  कि अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है। साथ में नोट भी लिखा है। विराट टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। वहां होटल रूम से उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें विराट का बेड और सामान दिखाया गया है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है। विराट सहित कई लोग इस पर गुस्सा निकाल चुके हैं। अब अनुष्का ने भी इस पर जमकर भड़ास निकाली है।

Related Articles

Back to top button