
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा पेपर लीक भर्ती घोटाले और बेरोजगार छात्रों पर लाठीचार्ज जैसे अन्य मुद्दों को लेकर 18 तारीख महाशिवरात्रि के दिन शिवालय में जलाभिषेक का कार्यक्रम रखा गया है।
जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कहना है, कि कांग्रेस भाजपा सरकार की सद्बुद्धि तथा प्रदेश में सही विकास करने के लिए जलाभिषेक करने का काम करेगी। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 18 तारीख महाशिवरात्रि का दिन है।
इस दिन सभी लोग जलाभिषेक करेंगे, लेकिन कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो अपने लिए नहीं बल्कि भाजपा के लिए जलाभिषेक करेगी। यह अपने आप में एक अजूबा है।
ये भी पढ़ें:Uttarakhand: बजट सत्र शुरू होने से पहले ही गैरसैण पर लगातार जारी है सियासत