Uttarakhandबड़ी ख़बर

Uttarakhand : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा सदस्यता अभियान में लिया हिस्सा, कहा – “हमारा संगठन पर्व…”

Uttarakhand : आज सीएम पुष्कर सिंह धामी बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे और उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की और पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज पूरे देश में यह अभियान शुरू हो गया है। सदस्यता अभियान के साथ यह हमारा संगठन पर्व भी है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कल से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हुआ है, कल प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के प्रथम सदस्य बने हैं और आज पूरे देश में यह अभियान शुरू हो गया है। सदस्यता अभियान के साथ यह हमारा संगठन पर्व भी है, नए सदस्यों को जोड़ने का काम भी इसमें होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में 10 करोड़ सदस्यता का जो लक्ष्य रखा गया है उसमें उत्तराखंड अपनी भूमिका निभाएगा।

ऐसे ले सकते हैं सदस्यता

जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी का सदस्यता अभियान ऑनलाइन शुरू हुआ है। इस अभियान में नमो ऐप, मिस्ड कॉल, वेबसाइट और क्यूरआर कोड स्कैन से सदस्यता ले सकते हैं। अगर सदस्यता के नियमों को जानें तो बीजेपी में 6 साल तक की सदस्यता मिलती है। इसके बाद दोबारा सदस्य बनना होता है। कल पीएम मोदी सदस्यता ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया था।

Punjab : 30 लाख पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य निर्धारित किया : गुरमीत सिंह खुड्डियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐ

Related Articles

Back to top button