UP Weather: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश, जानें आज का मौसम अपडेट

UP Wearther

UP Wearther

Share

UP Wearther : गुरुवार की सुबह से नोएडा समेत आसपास के इलाकों में गरज समक के साथ बार‍िश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

फरवरी में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। जहां एक तरफ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

हल्की बारिश दर्ज की गई

बुधवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार 19 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

गुरुवार को सुबह से नोएडा समेत आसपास के इलाकों में गरज जमक के साथ बार‍िश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

वज्रपात का अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार से शुक्रवार तक कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इसमें अवध और तराई क्षेत्र में गोंडा बलरामपुर श्रावस्ती बहराइच लखीमपुर खीरी सीतापुर हरदोई फर्रुखाबाद कन्नौज बाराबंकी जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर शामली मुजफ्फरनगर मथुरा हाथरस कासगंज एटा शामिल हैं।

मौसम व‍िभाग के अनुसार 21 फरवरी को मौसम शुष्क रहने वाला है। साथ ही उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है। बता दें क‍ि 24 फरवरी को एक नया पश्चिमी एक्टिव होने जा रहा है जो उत्तर और पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।

दो डिग्री सेल्सियस की कमी

इससे मौसम में थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को म‍िलेगा। कभी ठंडी तो कभी गर्मी का एहसास होगा। आने वाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का उछाल और उसके बाद उसमें दो डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को म‍िलेगी।

यह भी पढ़ें : NGT की रिपोर्ट आई सामने, संगम का पानी नहाने योग्य नहीं, योगी सरकार पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप