Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

UP Violence: जुमे की नमाज के बाद हिंसा मामले में अब तक 337 आरोपी गिरफ्तार, 13 FIR दर्ज

लखनऊ: यूपी में 10 जून को हुए विरोध के चलते राज्य पुलिस भी लगातार (UP Violence) एक्शन में नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि 10 जून को राज्य में हुए विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर आज सुबह 7 बजे तक कुल 337 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से प्रयागराज से 92, सहारनपुर से 83, हाथरस से 52, मुरादाबाद से 40, फिरोजाबाद से 18 और अंबेडकरनगर से 41 को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कुल 13 FIR दर्ज की गई है।

हिंसा मामले में अब तक 337 आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Violence) पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में अब पुलिस भी लगातार एक्शन ले रही है। इस तरह अब तक कुल 13  FIR दर्ज की हैं और 337 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि  राज्य के आठ जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शर्मा की कथित टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे।

अब तक कुल 13 FIR दर्ज

वहीं राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर जिले में बीते 3 जून को हुई हिंसा और उसके बाद विभिन्न जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा की घटनाओं पर अपना संज्ञान लेते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया था कि उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई जारी रखी जाए। विगत दिनों प्रदेश के विभिन्न शहरों में माहौल बिगाड़ने के लिए हुए अराजक प्रयासों में शामिल समाजविरोधी तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी। ऐसे असामाजिक लोगों के लिए सभ्य समाज मे कोई स्थान नहीं है।

Read Also:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश- माहौल बिगाड़ने वालों पर हो कठोरतम कार्रवाई

Related Articles

Back to top button