Uttar Pradesh

UP: झाड़ियों में बैठे युवक को शिकारियों ने समझा जंगली सूअर, चलाई गोली, युवक की मौत

लड़की के साथ युवक झाड़ियों में बैठा था। जंगली सूअर के शक में शिकारियों ने गोली चलाई। गोली लगने से युवक की मौत हो गई, तो वहीं छर्रा लगने से लड़की घायल हो गई। शिकारी जब मौके पर पहुंचे, तब उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ। जिसके बाद वे मौके से भाग गए। साथ हीं लड़की भी युवक को छोड़कर चली गई। यह सनसनीखेज खुलासा सोमवार को पुलिस ने किया। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना यूपी के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के पतखिरना गांव की है। 

एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पतखिरना निवासी शंकर गोंड का शव तीन दिन पहले झाड़ियों में मिला था। उसके शरीर पर नुकीले हथियार से चोट के निशान थे। इस मामले में मृतक के पिता राजपाल गोंड की तहरीर पर 31 मार्च को तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

घटना के अनावरण में एसओ अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगी थी। तफ्तीश में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने सोमवार सुबह पतखिरना गांव के ही गोविंद बैगा और शिवनारायण को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि 30 मार्च को दोनों जंगली सूअर का शिकार करने निकले थे।

ये भी पढ़ें:UP: प्रशासन के खिलाफ किसानों ने निकाला मार्च, धरने पर बैठे किसान

Related Articles

Back to top button