UP Nikay Chunav Result: सपा की करारी हार, बरेली में ओवैसी की पार्टी ने हराया

Share

UP Nikay Chunav Result: शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजा, इसका फैसला आज होगा। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना शुरू हो गई है। 14521 पदों के लिए 83372 उम्मीदवार वैतरणी में उतरे थे। पार कौन लग पाया, यह आज पता चलेगा।
17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 16 सीट पर भाजपा जबकि आगरा की एक सीट पर बसपा आगे है। सपा और कांग्रेस अब सभी सीटों पर पिछड़ रही है।

उपचुनाव में सपा को बड़ा झटका

आजम का एक और किला भाजपा गठबंधन के खाते में गया है। आजम के बाद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की सीट पर भाजपा गठबंधन का कब्जा हो गया है। 1996 के बाद बीजेपी गठबंधन को स्वार में सफलता मिली है। शफीक अहमद अंसारी प्रदेश में भाजपा गठबंधन के पहले निर्वाचित विधायक बने हैं। यहां अपना दल के शफीक अहमद अंसारी ने 8,824 वोटों से जीत दर्ज की है।

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav Vote Counting: यूपी में आम आदमी पार्टी की पहली जीत, अमेठी से हुई जीत की शुरुआत