UP News: गैस सिलिंडर फटने से मां सहित दो बच्चों की मौत? पति-पत्नी के बीच का विवाद है फसाद

Share

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur) से एक दुखद घटना सामने आई है। दरअसल, एक गैस सिलिंडर के फटने से मां सहित दो बच्चों की मौत हो गई। यह घटना रविवार यानी (15 अक्टूबर) को घटित हुई। इस हादसे से ग्रामीणों में शोक का माहौल है।

यह है पूरा मामला

बहुआ के ललौली थाना इलाके के खटौली गांव निवासी उमेश विश्वकर्मा की फर्नीचर बनाने का काम करता हैं। वह सुबह बहुआ स्थित एक दुकान पर काम करने गया था। करीब साढ़े दस बजे उसकी पत्नी अल्का देवी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। कमरे में बेटा गौरव कुमार और बेटी परी मौजूद थे।

उमेश ने बताया कि वह सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकला। जिसके बाद गैस सिलिंडर की पाइप लीक होने से पत्नी आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि पत्नी को बचाने की कोशिश में दोनों बच्चे भी झुलस गए। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर आ गए। पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस घटना की सूचना मिलते ही उमेश घर वापस आया।

जिसके बाद वह दोनों बच्चों और मां को जिला अस्पताल लेकर गया। तीनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा गया है।

पति-पत्नी में हुआ था विवाद

वहीं आस-पड़ोस के लोगों का कहना है कि घर से निकलने के पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उमेश घर से गया था।

ये भी पढ़ें: Aligarh: मस्जिद के सामने राम बारात पर हुआ तलवार और पत्थरों से हमला, हिन्दूवादियों ने लगाया जाम