Uttar Pradesh

UP News: 142 सांसदों के निलंबन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

UP News: उत्तर प्रदेश स्थित कासगंज जनपद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 143 सांसदों के निलंबन को लेकर जमकर नारेबाजी और धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन दिया। जिसमें सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज (22 दिसंबर) कासगंज में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव के नेतृत्व में दर्जनों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर नारेबाजी और दो घंटे का धरना प्रदर्शन किया तथा 142 सांसदों के निलंबन को गलत बताया।

ये भी पढ़ें: Kasganj: आरएलडी की जिलाध्यक्ष के घर में चल रहा था देह व्यापार, 6 लोग गिरफ्तार

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को बर्खास्त करने के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार में कोई विकास नहीं हुआ है। प्रदेश में सड़के टूटी है भ्रष्टाचार पूरे चरम पर है और जो 142 सांसदों का निलंबन किया गया है वह पूरी तरह गलत है। इसलिए सपा केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग करती है।

(कासगंज से जुम्मन कुरैशी की रिपोर्ट)

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Related Articles

Back to top button