Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

लखनऊ में हुई दिल दहलाने वाली घटना, एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

UP NEWS : उत्तर प्रदेश के लखनऊ से घटना सामने आई है। नए साल के मौके पर एक ही परिवार के 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस वारदात को अंजाम देने वाला घर का ही एक सदस्य है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह परिवारिक कलह बताई गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि थाना नाखा क्षेत्र का मामला है। होटल शरणजीत में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां और चार बहनों को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वजह का पता लगाया गया तो पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी पुलिस की जांच जारी है।

परिवार शरणजीत होटल में था रुका

जानकारी के लिए बता दें कि आरोपी अरशद ने अपनी मां और चार बहनों को मौत के घाट उतार दिया, इसमें आलिया, अल्शिया, और रहमीन शामिल है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सारे सबूत बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि अरशद अपने परिवार के साथ लखनऊ पहुंचा था, जहां परिवार शरणजीत होटल में रुका था। इसी जगह वारदात को अंजाम दिया गया है। बता दें कि परिवार आगरा का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें : पूर्व PM मनमोहन सिंह पर कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए थी: अर्जुन राम मेघवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button