
यूपी पुलिस ने प्रदेशवासियों को होली खेलने के बाद गुरुवार को खुद जमकर होली खेली। कन्नौज की पुलिस लाइन में होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें पुलिस के जवानों के साथ एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी डॉक्टर अरविंद कुमार सहित सभी सीओ और थानेदारों ने डीजे पर जमकर ठुमके लगाए।
पुलिस अफसरों को कहीं पिचकारी से रंगों में रंगा तो कहीं अबीर गुलाल से सिपाहियों ने साथियों के साथ मिलकर धूम मचाई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस बार हर्बल रंगों का प्रयोग किया।
होली पर केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग बहुत कम देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने दूसरों को भी हर्बल रंगों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। सपने में मिलती है गाने की धुन पर एसपी एएसपी जमकर झूमते नजर आए।
होली की मस्ती में चूर खाकी आज अफसर और सिपाही की बंदिशों को तोड़कर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाती नजर आई।
रिपोर्ट: रईस खान
ये भी पढ़ें:UP: टिकैत परिवार को मिली बम से उड़ाने की धमकी