Uttar Pradesh

UP: 50 हजार से अधिक के बकायेदारों की संपत्ति सील करेगा गाजियाबाद नगर निगम

50 हजार से अधिक के बकायेदारों की संपत्तियां गाजियाबाद नगर निगम सील करेगा। इसी के साथ बकायेदारों से 12 फीसदी ब्याज के साथ गृहकर की वसूली की जाएगी।  अब बड़े बकायेदारों पर नगर निगम शिकंजा कसने की तैयारी में है। शुक्रवार को वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन करीब 20 करोड़ का बकाया जमा कराया गया है। पूरे वित्तीय वर्ष में 206 करोड़ 47 लाख रुपये गृहकर निगम ने वसूल किया है।

50 हजार रुपये से अधिक के करीब चार हजार बकायेदार हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या औद्योगिक क्षेत्र से हैं। वसुंधरा जोन पहले स्थान पर है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का कहना है कि सोमवार से इन बकायेदारों की संपत्तियों को सील करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। अभियान 15 अप्रैल तक निरंतर चलाया जाएगा।

नितिन गॉड ने गाजियाबाद वासियों से अपील की है कि वह जल्द ही अपने गृह व्यवस्था व्यवसाय कर को जमा कराएं। हालांकि 31 मार्च तक ऐसे गद्दारों को छूट दी जा रही थी। अब किसी भी छूट का कोई प्रावधान नहीं है और इसके साथ-साथ 12% ब्याज भी अतिरिक्त करदारो से वसूल किया जाएगा।

रिपोर्ट – विकास शर्मा

ये भी पढ़ें:UP: झाड़ियों में बैठे युवक को शिकारियों ने समझा जंगली सूअर, चलाई गोली, युवक की मौत

Related Articles

Back to top button