Advertisement

पटाखों के बिना भी आप दिवाली पर कर सकते है इंजॉय, अपनाएं ये टिप्स

Diwali 2023

Diwali 2023

Share
Advertisement

दिवाली का त्योहार बहुत दूर है।हर घर दिवाली की तैयारी कर रहा है। दिवाली उत्सव और प्रसन्नता का त्योहार है। लोगों को पटाखों के बिना दिवाली का उत्सव अधूरा लगता है। दिवाली पर बच्चों को पटाखे फोड़ना और आतिशबाजी देखना बहुत अच्छा लगता है। लेकिन पटाखों से निकलने वाले धुएं से हवा बहुत खराब होती है। हम बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ दिवाली मनाने के तरीके सिखाने चाहिए।आज हम आपको पटाखों के बिना बच्चों की दिवाली कैसे खूबसूरत बनाने के लिए कुछ सुझाव देंगे। तो आइए जानते हैं-

Advertisement

साथ रंगोली बनाकर

दिवाली पर अपने बच्चों के साथ रंग-बिरंगी रंगोलियां बना सकते हैं। बच्चों को रंगीन पाउडर और रंगों से खेलना पसंद है। वे अलग-अलग डिजाइन बना सकते हैं।  उन्हें खुशी मिलेगी और कुछ क्रिएटिविटी करने का अवसर मिलेगा।यह बच्चों की दिवाली को बिना पटाखों के खास बनाने का एक अच्छा तरीका है।

दिवाली की कथा और परंपराओं के बारे में बताएं

दिवाली पर बच्चों को कहानियां और परंपराएं भी बता सकते हैं। उन्हें दिवाली को कैसे मनाया जाता है, दीपावली को क्यों मनाया जाता है, पूजा कैसे की जाती है आदि बताएं। यह भी उन्हें हमारी संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान देगा।

मिठाई बच्चों के साथ मिलतक बनाएं

हम अपने बच्चों के साथ मिलकर दिवाली पर मिठाइयां और नाश्ते बना सकते हैं। बच्चों को खाना बनाना बहुत मजेदार लगता है। यह उन्हें घरेलू काम में रुचि लेने का मौका देता है।   उन्हें मेहनत का महत्व भी समझ में आ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें