Advertisement

प्रियंका गांधी ने बोला BJP पर हमला, कहा – ‘शिवराज इस बार नहीं बनेंगे CM’

प्रियंका गांधी ने बोला BJP पर हमला, कहा - 'शिवराज इस बार नहीं बनेंगे CM'
Share
Advertisement

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की। प्रियंका गांधी ने यहां एक धार्मिक स्थान पर पूजा आयेजन में भाग लिया। साथ ही उन्होंने टांट्या मामा की मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति अनावरण के बाद प्रियंका गांधी के साथ एक लाख कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़, सभा स्थल पर पहुंचीं। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के अंत में प्रियंका गांधी की यह रैली आयोजित हुई।

Advertisement

PM 50 मिनट के भाषण 48 बार लेते है कांग्रेस का नाम

यहां प्रियंका गांधी ने बीजेपी, सीएम शिवराज और पीएम मोदी पर जमकर जुबानी हमला बोला। प्रियंका गांधी का दावा है कि शिवराज सिंह चौहान इस बार सीएम पद पर नहीं रहेंगे। उनका दावा है कि प्रधानमंत्री मोदी शिवराज सिंह चौहान का नाम लेने में शर्म करते हैं। वहीं प्रियंका का यह भी दावा है कि इस बार उनको दूबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को सलाह देते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी से उम्र और अनुभव में छोटी हैं, लेकिन वह कहना चाहेंगी कि उनके 50 मिनट के भाषण में कांग्रेस का नाम 48 बार लिया गया है। अगर विकास में इतना नाम होता तो अच्छा होता।

प्रियंका गांधी ने BJP को महिला आरक्षण पर घेरा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी बीजेपी को महिला आरक्षण पर घेर लिया है। उनका कहना था कि महिला आरक्षण को बहुत पहले लागू करना चाहिए था। वहीं, उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल का क्या अर्थ है जब महिलाओं को 10 साल तक अधिकार नहीं मिलेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि 18 साल में राज्य में 250 से अधिक घोटाले हुए हैं। ये लोग सिर्फ भ्रष्टाचार में शामिल हैं। ED को यहाँ भी भेजा जाना चाहिए? यहां तो भगवान के साथ भी भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रियंका गांधी ने युवा लोगों को बताया कि देश की आंधी उसकी युवा पीढ़ी है, अब उनका जागने का समय आ गया।

ये भी पढ़ें – पन्ना: श्रमिकों को नहीं मिल रहा वेतन भुगतान, कलेक्टर के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *