Advertisement

यूपी में बड़ा सियासी फेरबदल, 7 सीटों पर साथ चुनाव लड़ेगा सपा-RLD का गठबंधन

LokSabha Election 2024_ RLD-SPA ALLIANCE IN UP IN HINDI
Share
Advertisement

LokSabha Election 2024 से पहले पूरे देश में सियासी हलचल बढ़ गई है। तो वहीं उत्तर प्रदेश में भी एक बार फिर बड़ा सियासी फेरबदल हुआ है। यूपी में रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने सपा के साथ गठबंधन कर लिया है। लोकसभा चुनाव में एक साथ लड़ने के उनके इस फैसले से क्या अंजाम होगा ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन भाजपा को टक्कर देने में ये गठबंधन कितना सफल हो पाएगा, सभी की नजप अब इसी बात पर टिकी है।

Advertisement

LokSabha Election 2024: अखिलेश ने पोस्ट कर दी जानकारी

अखिलेश यादव शुक्रवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया है। पोस्ट में अखिलेश ने गठबंदन की जानकारी दी। फोटो में वो जयंत चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं। अखिलेश यादव ने एक्स कर लिखा- ‘राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं!’

‘संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर’

जयंत चौधरी ने भी एक्स पर अखिलेश के पोस्ट को रिपोस्ट किया। उन्होनें रिपोस्ट करते हुए लिखा कि “राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें!”

सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी रालोद

बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयन्त चौधरी की मुलाकात सफल रही है। दोनों पार्टियों में बैठक के बाद सीटों पर सहमति बनी है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने सात सीटों पर समझौता होने की भी पुष्टि की है।

इस गठबंधन से अब तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा के मिशन 400 पार को टक्कर देने के लिए विपक्ष पूरी तैयारी कर रहा है। सभी पार्टियां एकजुट होकर भाजपा को कड़ी टक्कर देने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें- One Nation One Election के विरोध में कांग्रेस, हाई लेवल कमेटी के सचिव को लिखा पत्र

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *