Advertisement

Lok Sabha Election 2024: आपका एक वोट बहुमूल्य, अवश्य कीजिए मतदान और चुनिए लोकप्रिय सरकार

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

Share
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। पहले चरण में मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 1625 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर भी आज ही मतदान हो रहा है। यहां 83,37,914 वोटर वोट डालकर 55 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे।

Advertisement

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए कहा कि समस्त सम्मानित मतदाताओं से अनुरोध है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सक्षम सरकार चुन सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन करता हूं कि आज लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का सदुपयोग कर देश की विकास यात्रा को जारी रखने हेतु सक्षम सरकार चुनने में अपना योगदान दें। आपका एक वोट बहुमूल्य है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज लोकतंत्र का उत्सव है। मैं सबसे अपील करता हूं कि सभी मतदान करें और अच्छी सरकार चुनें…प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 10 साल देश ने प्रगति को छुआ है…पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है…भ्रष्टाचार पर रोक लगी है…प्रधानमंत्री मोदी सशक्त भारत बनाना चाहते हैं…”

पौढ़ी गढ़वाल सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल बलूनी ने भी जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपनी की है। उन्होने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण दिन है। आप भारत की सरकार चुनने जा रहे हैं। आप भारत के महान लोकतंत्र को और मजबूत बनाने जा रहे हैं। अवश्य मतदान कीजिए और अपनी लोकप्रिय सरकार चुनिए। उन्होने कहा कि ”यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है और आज मतदान का दिन है, कहीं कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है. मैंने अपने जीवनकाल में ऐसा नहीं देखा-” सभी लोगों ने मन बना लिया है ‘अबकी बार 400 पार’.

यह भी पढ़ें: पहले मतदान, फिर जलपान! PM Modi और CM Yogi ने की अधिक से अधिक मतदान की अपील

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *