Advertisement

कम मुआवजा मिलने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान संगठन ने सौंपा ज्ञापन

bhartiya kisan sangathan

bhartiya kisan sangathan

Share
Advertisement

भारतीय किसान संगठन ने बिल्डरों पर कम मुआवजा देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने गाजियाबाद डीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसीएम गाजियाबाद को सौंपा है। किसान संगठन का आरोप है कि एक तो उन्हें मुआवजा कम मिला वहीं दूसरी ओर उन्हें प्लॉट का आवंटन भी नहीं हुआ। किसान संगठन के नेता बबलू त्यागी ने आरोप लगाया कि सनसिटी व वेवसिटी के बिल्डरों द्वारा किसानों के साथ धोखा किया गया है। उनका आरोप है कि मुआवजा सर्किल रेट से कम दिया गया और प्लॉट का आवंटन भी नहीं किया गया।

Advertisement

जांच कराने की मांग

पदाधिकारियों ने इस संबंध में सौंपे गए ज्ञापन में मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। भारतीय किसान संगठन ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि इसका हम घोर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा किसानों की समस्या के लिए उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय का दिनांक 10 जनवरी को घेराव कर धरना किया जाएगा।

किसानों के शोषण का आरोप

उन्होंने पुलिस प्रशासन और जीडीए पर मिली भगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिल्डरों से जो समझौता हुआ वह भी पूरा नहीं किया गया। किसानों का शोषण हो रहा है। भारतीय किसान संगठन यह बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने डीएम से गुजारिश की है कि किसानों की बिना अनुमति के डीपीआर की कार्रवाई न की जाए। ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष गाजियाबाद लोकेश, मेरठ मंडल सचिव उपाध्यक्ष राजेश यादव, उपाध्यक्ष गाजियाबाद मनोज यादव, लाइन पार क्षेत्र  युवा अध्यक्ष सचिन शर्मा, किसान नेता कृष्ण कुमार, बबलू त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *