uttar pradesh weather Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

UP में लौट आई भीषण गर्मी, 9 जून से लू का अलर्ट, जानिए किन जिलों पर सबसे ज्यादा असर
UP Weather : उत्तर प्रदेश में कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद मौसम ने फिर करवट ले ली है. प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान बढ़ने लगा है और लोगों को गर्मी के साथ उमस का भी सामना करना पड़ रहा है. रविवार को तेज धूप निकलने से दिन के समय गर्मी का असर साफ दिखाई दिया. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना जताई है. हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इससे तापमान में किसी बड़ी राहत के आसार नहीं हैं.

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार, 8 जून को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा. प्रदेश के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने का अनुमान है. इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है और कुछ क्षेत्रों में हीटवेव जैसी परिस्थितियां भी बन सकती हैं.

दोपहर के समय गर्मी और बढ़ सकती है

वहीं, राजधानी लखनऊ में भी दिनभर मौसम साफ रहने का अनुमान है. सुबह से ही धूप का असर रहेगा, जबकि दोपहर के समय गर्मी और बढ़ सकती है. शहर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इसके अलावा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और आगरा समेत पश्चिमी यूपी के कई शहरों में भी मौसम शुष्क रहने और तापमान बढ़ने का अनुमान है.

9 जून से प्रदेश में लू का असर

मौसम विभाग का कहना है कि 9 जून से प्रदेश में लू का असर देखने को मिल सकता है. इस दौरान कई इलाकों में धूल भरी गर्म हवाएं चलने की संभावना है. 10 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा. 11 से 13 जून के बीच कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन इसके साथ ही गर्मी और हीटवेव का प्रभाव भी जारी रह सकता है.

झांसी और बांदा रहे सबसे गर्म जिले

पिछले 24 घंटों के दौरान झांसी और बांदा प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में शामिल रहे, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. उरई, फतेहपुर, वाराणसी और आगरा में भी तापमान काफी ऊंचा दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- ‘पेड्डी’ में जाह्नवी का लुक बना बहस का मुद्दा, कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मई में बदला मौसम का मिजाज: वाराणसी में 30°C तक गिरा तापमान, आंधी-बारिश से गर्मी से राहत
UP News : उत्तर प्रदेश में बीते 48 से 72 घंटों के दौरान मौसम में आए बदलाव ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है. खास तौर पर वाराणसी में, जहां अप्रैल और मई के महीनों में आमतौर पर तेज धूप, लू और अत्यधिक तापमान से जनजीवन प्रभावित रहता है, इस बार हालात बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं. मौसम का यह बदला हुआ मिजाज न सिर्फ आम लोगों बल्कि मौसम विशेषज्ञों के लिए भी हैरानी का कारण बना हुआ है. वर्तमान में काशी का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक सीमित हो गया है, जबकि सामान्य तौर पर इस समय पारा 45 से 50 डिग्री तक पहुंच जाता है. स्थिति यह है कि लोगों को पंखे तक बंद करने पड़ रहे हैं.

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तर भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिला है. अप्रैल के मध्य में जहां तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच पहुंच गया था और गर्मी चरम पर थी, वहीं अप्रैल के अंतिम सप्ताह से लेकर मई के पहले सप्ताह तक मौसम ने राहत भरा रुख अपना लिया है.

तेज हवाओं और बारिश से मिली राहत

वाराणसी में पिछले दो दिनों से तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छाए हुए हैं और रात के समय हल्की बारिश भी हो रही है. मई के शुरुआती दिनों में जहां आमतौर पर तेज धूप और उमस भरी गर्मी होती है, वहां इस बार लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. आईएमडी के मुताबिक, वाराणसी में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री तक पहुंच रहा है. इसके साथ ही तेज हवाओं का सिलसिला भी जारी है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है.

लोगों को लंबे समय बाद मिली लगातार राहत

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अप्रैल और मई के महीनों में इतने लंबे समय तक ऐसा मौसम बहुत कम देखने को मिलता है. आमतौर पर आंधी या बारिश के बाद थोड़ी देर के लिए ही गर्मी से राहत मिलती थी, लेकिन इस बार पिछले तीन-चार दिनों से गर्मी का एहसास लगभग खत्म हो गया है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक वाराणसी और आसपास के इलाकों में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है.

ये भी पढ़ें- कैथल में 17 वर्षीय लड़की का रास्ता रोककर छेड़खानी, मां की शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अगले 24 घंटे में मौसम फिर लेगा करवट, जानें यूपी के इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम
Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के बाद राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। विशेषकर पश्चिमी यूपी के जिलों जैसे मथुरा और आगरा में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस बदलाव के संकेत दिए हैं।

25 मार्च को पूरे प्रदेश में रहेगा सामान्य मौसम

पूर्वानुमान के मुताबिक 25 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा और पूर्वी व पश्चिमी यूपी के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रहेगी। इस दौरान तापमान में मामूली वृद्धि भी देखी जा सकती है। फिलहाल प्रदेश के सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।

26 मार्च से कई जिलों में बारिश और बादलों की दस्तक

26 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे- आगरा, मथुरा, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, इटावा, जालौन और झांसी में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद 27 मार्च को पूर्वी यूपी में भी मौसम बदल सकता है और बादल छा सकते हैं। 28 और 29 मार्च को भी इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है।

पूर्वी यूपी में फिलहाल रहेगा साफ मौसम

गोरखपुर से वाराणसी तक के इलाकों में फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा और धूप खिली रहेगी। आजमगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, गाजीपुर, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद समेत कई जिलों में साफ मौसम के साथ तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में बढ़ोतरी संभव

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, 26 और 28 मार्च को दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहे हैं, जिसका असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है।

लखनऊ में साफ रहेगा आसमान

राजधानी लखनऊ में भी मौसम साफ रहेगा और आंशिक रूप से बादल दिखाई दे सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें – राजस्थान बोर्ड ने जारी किए 5वीं-8वीं के रिजल्ट, पासिंग नियमों में बदलाव लागू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

UP में एक हफ्ते तक शुष्क मौसम, तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार
UP Weather : मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में आज बुधवार, 11 फरवरी को भी मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. प्रदेश में अब कोहरा अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. बीते 24 घंटों के दौरान तराई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा देखा गया, हालांकि आगे इसके असर में कमी आने की उम्मीद है. वहीं, पछुआ हवाएं भी अब कमजोर पड़ गई हैं.

तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना

यूपी में सुबह और शाम के समय आसमान एकदम साफ बना हुआ हैं. दिन के समय धूप निकल रही है जो अब लोगों को तीखी महसूस होने लगी है. धूप निकलने की वजह से तापमान बढ़ने लगा है. रात के समय हल्की ठंड महसूस होगी. IMD ने अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई हैं जबकि न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

राजधानी लखनऊ में आज मौसम साफ बना रहेगा. जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धूप निकलने लगेगी, जिसका असर कुछ तीखा महसूस हो सकता है. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में भी आज आसमान पूरी तरह साफ रहेगा. सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास बना रहेगा.

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हिमालयी क्षेत्र में दो नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इनमें से पहला 13 फरवरी और दूसरा 16 फरवरी को असर दिखाएगा. हालांकि, इन प्रणालियों का प्रभाव उत्तर प्रदेश में खास तौर पर देखने को नहीं मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Mathura Suicide Case : मथुरा में एक परिवार के 5 लोगों ने दी जान, दीवार पर लिखा नोट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नए साल की सुबह कोहरे में लिपटा यूपी, पश्चिम में बारिश तो पूर्व में विजिबिलिटी शून्य
UP Weather Today : उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है. प्रदेश के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा कहर बनकर छाया हुआ है, वहीं सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने एक जनवरी को भी पूर्वांचल के कई जिलों में अत्यंत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जबकि पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर आज प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में दिखाई देगा. इसके कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं पूर्वांचल में मौसम भले ही शुष्क रहेगा, लेकिन इस दौरान कई स्थानों पर अत्यंत घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है.

पूर्वी यूपी में आज भी कोहरे का कहर जारी

नए साल के मौके पर आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम करवट ले सकता है. सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, मथुरा, अलीगढ़, अमरोहा, हापुड़, बिजनौर और मुरादाबाद में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. दूसरी ओर पूर्वी यूपी के अधिकांश इलाकों में आज भी कोहरे का असर बना रहेगा.

कानपुर रहा प्रदेश का सबसे ठंडा जिला

राजधानी लखनऊ में गुरुवार की सुबह भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. बीते 24 घंटों के दौरान कानपुर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा बाराबंकी, शाहजहांपुर, चुर्क और हरदोई में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें – मसौदा मतदाता सूची में नाम नहीं होने से 82 वर्षीय बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, बेटे ने बताई पूरी सच्चाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

UP में ठंड और घना कोहरा, विजिबिलिटी घटने से सड़क-रेल-हवाई यातायात प्रभावित
UP Weather Today : उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा दी हैं. मंगलवार सुबह (16 दिसंबर) को प्रदेश के कई शहरों में कोहरे की मोटी चादर छाई रही. हालात ऐसे थे कि कई इलाकों में विजिबिलिटी महज 50 मीटर तक सिमट गई. सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं. स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को भी सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी.

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 16 दिसंबर के लिए पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, सोनभद्र, बलिया, मऊ, आजमगढ़, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, कुशीनगर, रायबरेली, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरया, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा जैसे जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है. इन क्षेत्रों में सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम रहने से कुछ मीटर दूर तक देख पाना भी मुश्किल हो सकता है.

सुबह-शाम ठंड का असर जारी

वहीं, राजधानी लखनऊ की सुबह भी कोहरे से ढकी रही. मौसम विभाग का कहना है कि यहां मध्यम कोहरा रहेगा, लेकिन दिन चढ़ते ही आसमान साफ हो जाएगा. लखनऊ में न्यूनतम तापमान करीब दस डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. वहीं नोएडा में भी सुबह कोहरा छाया रहेगा, जबकि दोपहर तक मौसम सामान्य हो जाएगा. हालांकि सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा.

बीते 24 घंटों में आगरा, बरेली, मुरादाबाद और प्रयागराज में तो विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई थी. वहीं इटावा में सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया.

ठंड बढ़ेगी और कोहरा घना रहने की संभावना

17 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, इसका असर यूपी में भी दिखने को मिलेगा. हालांकि अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे गिरता जाएगा. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी और सुबह-शाम कोहरा और घना रहने की संभावना है.

घने कोहरे से यातायात प्रभावित

घने कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है. कई ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी गई है और फ्लाइट्स भी देरी से चल रही हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि घर से निकलते समय फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करें, स्पीड कम रखें और सुरक्षित दूरी बनाकर चलें.

ये भी पढ़ें- अमृतसर में 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सभी स्कूल बंद, सर्च ऑपरेशन जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

UP में कोहरे और सर्दी के बीच नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मौसम में हल्की गर्मी और बादलों की संभावना
Uttar Pradesh weather : उत्तर प्रदेश में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है और कोहरा ने कई जिलों में अपनी पकड़ मजबूत कर दी है. गुरुवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला. बढ़ती ठंड के साथ सुबह और रात के समय कोहरे ने लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. विशेषकर तराई क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरे की मोटी चादर देखने को मिल रही है. लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

तराई जिलों में कोहरे पर अलर्ट

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के तराई जिलों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और बहराइच में घने कोहरे के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी और सीतापुर में कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है.

कुशीनगर-बहराइच में कोहरा

बुधवार को कुशीनगर में दृश्यता शून्य तक जा पहुंची, वहीं बहराइच में दृश्यता 25 मीटर दर्ज हुई. इधर मौसम को लेकर नया अपडेट भी सामने आया है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में 12 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके असर से प्रदेश के मौसम में फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

उत्तर प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में दो दिन बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. इसके प्रभाव से अगले तीन से चार दिनों तक पूर्वा हवाओं का बहाव रहेगा और कुछ स्थानों पर छिटपुट बादल भी दिखाई दे सकते हैं. इसके अलावा दिन और रात के ताप में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें – हरियाणा में बाढ़ प्रभावित 53,821 किसानों को 116 करोड़ रुपए का मुआवजा, 2,266 करोड़ रुपए का ब्याज माफ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, तीन दिन नहीं बरसेंगे बादल, अब उमस और गर्मी करेगी परेशान
फटाफट पढ़ें

यूपी में मानसून सुस्त, तीन दिन नहीं होगी तेज बारिश

बारिश थमते ही उमस और गर्मी बढ़ने लगी है

कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार आज भी

30 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून

22 जिले बाढ़ से जूझ रहे, नदियां उफान पर

UP Weather : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून धीमा पड़ गया है. जिससे बारिश थम गई और उमस भरी गर्मी फिर से बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले तीन दिनों तक कहीं भी भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. बारिश रूकने से तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. जिससे गर्मी से लोगों को दिक्कत हो सकती है. 30 अगस्त से मानसून फिर सक्रिय होगा. इसके बाद पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश होने की संभावना है.

कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि, कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई हैं. बारिश की कमी के चलते अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी हो सकती है. हालांकि न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैं.

राज्य के करीब 22 जिले बाढ़ से जूझ रहे

यूपी में हाल ही में हुई भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. जिससे राज्य के करीब 22 जिले बाढ़ से जूझ रहे हैं. प्रयागराज में दो महीनों में यह चौथी बार है जब गंगा और यमुना नदी उफान पर है. निचले क्षेत्रों में कई मकान बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. वहीं फर्रुखाबाद में भी गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है. मथुरा में भी यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. सोनभद्र में धंधरौल बांध में पानी बढ़ने पर 22 गेट खोल दिए गए हैं. चंदौली और ललितपुर में भी कई बांध ओवरफ्लो हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें : PM मोदी का जापान में बड़ा ऐलान: मेक इन इंडिया की रफ्तार पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 7000 किमी नेटवर्क की योजना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

यूपी में तेज गर्मी का कहर जारी, कुछ जिलों में बारिश की संभावना, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
UP Weather : उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी के बीच आज मौसम मिलाजुला रहने की संभावना है. जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी बनी रहेगी, वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है.

यूपी में इन दिनों गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है. आसमान से बरसती आग के कारण धरती तप रही है. सुबह से ही सूरज की तेज किरणे जला रही है. गर्मी का कहर इतना बढ़ गया है कि रात में भी राहत नहीं है, गर्म हवाओं की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती

मौसम विभाग ने आज भी उत्तर प्रदेश में मिला जुला मौसम रहने का अनुमान जताया है. ऐसे में राज्य के कुछ जिलों में आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं, जिससे लोगों को थोड़ा राहत मिलने की संभावना है. हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के कई जिलों में आज भी तेज गर्मी का कहर जारी रह सकता है. अगले दो दिन इन इलाकों के लिए भारी है. क्योंकि तपामान में कोई खास गिरावट के संकेत नहीं दिखाई दे रहा है. हालांकि इसके बाद इन क्षेत्रों में भी बारिश की शुरूआत हो सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

भारतीय मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के दोनों ही संभागों के कुछ जिलों में आज कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होगी. पश्चिमी क्षेत्र में दिन के समय आज नोएडा गाजियाबाद मथुरा आगरा और झांसी में भीषण हीट वेव चलेंगी, भारतीय मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें : “लालू यादव के जन्मदिन पर तेजप्रताप का वीडियो कॉल वायरल – क्या हो गई पिता-पुत्र में सुलह? RJD में वापसी तय!”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

यूपी में तेज गर्मी का अलर्ट, 6 से 10 जून तक तपेगा प्रदेश, 11 जून से मिल सकती है राहत
Weather Update News : उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में तेज गर्मी पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने 6 जून से दस जून तक मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है. तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लू जैसे हालात बन सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के लोगों को आने वाले दिनों में तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी मुताबाकि, प्रदेश में 6 जून से मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ बना रहेगा. इस दौरान न तो बारिश की संभावना है, न ही बादलों की गरज सुनाई देगी और न ही तेज हवाएं चलेंगी.

प्रभावी मौसम तंत्र के सक्रिय होने की संभावना नहीं

वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणी का प्रभाव समाप्त हो चुका है, जिसके कारण अब किसी प्रभावी मौसम तंत्र के सक्रिय होने की संभावना नहीं है. ऐसे में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जाएगी.

तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़त संभावित

अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़त संभावित है. इस बढ़ती गर्मी के कारण दिन में लू जैसे हालात बन सकते हैं और गर्म हवाओं का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है.

गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद

हालांकि, 11 जून के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है, जिससे तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. फिलहाल 6 जून से लेकर दस जून तक मौसम पूरी तरह से साफ शुष्क बना रहेगा. वहीं 11 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती है.

यह भी पढ़ें : ‘किसी को मध्यस्थता करने के लिए नहीं कहा’, राहुल गांधी के नरेंदर, सरेंडर वाले बयान के सवाल पर बोले शशि थरूर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप